scriptयहां पर्यटकों के आने पर लगी रोक | raisen, yaha paryatakon ke ane par lagi rok | Patrika News

यहां पर्यटकों के आने पर लगी रोक

locationरायसेनPublished: Jul 31, 2021 09:38:55 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

संक्रमण की आशंका में लगाया पर्यटकों पर प्रतिबंध, फिर भी चोरी छिपे पहुंचे
मौका पाकर पुलिस ने भी लिया फोटोग्राफी का लुत्फ।

यहां पर्यटकों के आने पर लगी रोक

यहां पर्यटकों के आने पर लगी रोक

रायसेन. कोरोना संक्रमण फैलने और तीसरी लहर की आशंकाओं के चलते प्रशासन ने जिले के प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल महादेव पानी पर पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिंध लगा दिया है। हाइवे से पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग पर वन और पुलिस कर्मियों को तैनात कर पर्यटकों को जाने से रोका जा रहा है, हालांकि फिर भी कई पर्यटक चोरी छिपे खेतों और जंगल के रास्ते होकर महादेव पानी तक पहुंच रहे हैं। महादेव पानी आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या भोपाल के लोगों की होती है। शहर की आपाधापी और भागदौड़ से कुछ राहत पाने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने भोपाल के लोग रायसेन जिले के पर्यटन स्थलों पर आना पसंद करते हैं। इनमें महादेव पानी सबसे प्रमुख स्थान है, जो केवल बारिश के दिनों में आबाद होता है। यहां बारिश में पहाडिय़ों से बहता पानी झरना के रूप में चट्टानो से लगभग 100 फीट नीचे गिरता है। झरना के नीचे गुफा में भगवान शिव का मंदिर है। इसलिए बारिश और श्रावण माह में यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
रहता है खतरा
महादेव पानी हाइवे से लगभग सात किमी दूर है। यहां पहुंच मार्ग भी खतरनॉक है। पहाड़ी नाला है जिसे पार करना पड़ता है। इसमें तेज बहाव के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। पर्यटक चटï्टानों पर चढ़कर खतरा उठाते हुए सेल्फी लेते हैं और भाग दौड़ करते हैं, जिससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं। उसके बाद से जिला प्रशासन ने यहां कई सुरक्षा इंतजाम कराए और बारिश में यहां पुलिस तैनात रहती है।
इनका कहना है
महादेव पानी पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा है। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यहां पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
अजय पांडे, डीएफओ रायसेन
—————-
यहां पर्यटकों के आने पर लगी रोक
यहां पर्यटकों के आने पर लगी रोक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो