script

जिलेभर में घर-घर और मंदिर-मंदिर हुए धार्मिक कार्यक्रम, सजी दीपमालाएं, राममय हुआ जिला

locationरायसेनPublished: Aug 06, 2020 12:15:11 am

मंदिरों में दीपमालिकाएं सजाई गईं, तो लोगों ने घरों में भी घी के दीपक व आतिशबाजी जलाकर खुशी जाहिर की

जिलेभर में घर-घर और मंदिर-मंदिर हुए धार्मिक कार्यक्रम, सजी दीपमालाएं, राममय हुआ जिला

जिलेभर में घर-घर और मंदिर-मंदिर हुए धार्मिक कार्यक्रम, सजी दीपमालाएं, राममय हुआ जिला

रायसेन. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधाशिला रखते ही नगर सहित जिले में भगवान राम के जयकारे गूंज गए। पूरा जिला बुधवार को राममय हो गया। मंदिरों में दीपमालिकाएं सजाई गईं, तो लोगों ने घरों में भी घी के दीपक व आतिशबाजी जलाकर खुशी जाहिर की। दिन में जगह-जगह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला कार्यालय में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसमें युवा नेता मुदित शेजवार और भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी किरार शामिल हुए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अपने कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिलभर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान राम का गुणगान करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजन किए।
सभी मंदिरों में धर्म ध्वजा फहराई
सलामतपुर. अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन की लोगों में अपार खुशी देखने को मिली। इस मौके पर लोगों ने दिन में टीव्ही सेट पर भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख इस गौरवशाली क्षण का खुद को साक्षी बनाया। वहीं शाम को लोगों ने घरों में घी के दीपक जलाकर आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया। उधर नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मीणा ने अपने साथियों के साथ धार्मिक स्थलों पर नई धर्म ध्वजा लहकराकर इस पुण्य दिवस की खुशियां मनाईं।
मंदिर से लेकर गली मोहल्ले में भगवा रंग के लगाए ध्वज
नरवर. श्रीरामजानकी मंदिर से गली गली मोहल्ले में भगवा रंग के झंडे लगाए और बाइक रैली निकाली गई। सांचेत में हर घर पर राम ध्वज सजाया गया। शाम को लोगों ने दीपमालिका सजाकर खुशी का इजहार किया।
मंदिरों में भजन कर मनाया उत्सव
थालादिघावन. अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन होने के शुभ अवसर पर नगर देवरी में श्रीराम जानकी मंदिर को सजाया गया। साथ ही मंदिरों में दीप जलाकर उत्सव मनाया गया और सुंदरकांड पाठ व भजन-कीर्तन किए गए। मंदिर का शिलान्यास होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का वातावरण देखा गया। लोगों ने अतिशबाजी चलाकर एक-दूसरे का मीठा मुंह कराया और महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए।
मंदिर निर्माण से होगा विश्व कल्याण
सिलवानी. नगर के बजरंग चौराहा स्थित मंदिर में सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। इसमें नगर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूर्व नप अध्यक्ष मुकेश राय ने कहा कि आज पूरे विश्व में केवल राम नाम की बात हो रही है। श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण से विश्व शांति और कल्याण होगा। आज हम सभी को भगवान राम के बताए हुए मार्ग पर चलना है, जिससे कि यह संपूर्ण भारत राम राज्य के रूप में स्थापित हो सके। इस अवसर पर प्रसादी वितरण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो