इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने कहा कि लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए लगातार सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सिविल अस्पताल भवन के बन जाने से सांची सहित आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर के बाद जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। लोगों की हेल्थ आइडी बनाई जा रही है। पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा, रोजगार, किसान कल्याण, सड़कों का निर्माण आदि कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने छोटे-छोटे गांवों में भी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है।
मरीजों के परिजनों के लिए बनाए विश्राम गृह-डॉ. चौधरी तथा ठा. रामपाल सिंह राजपूत ने विधायक निधि से स्वीकृत पांच लाख रुपए की लागत से मरीजों के परिजनों के विश्राम के लिए बनाए गए विश्राम कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलामतपुर के लिए एम्बुलेंस का फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही 11 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी किरार, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सुदामा खाड़े, कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. नीरा चौधरी, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ. एके शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, दातार सिंह मीणा, मनोज अग्रवाल, बृज पटेल, संजय साहनी, रतन लाल , पप्पू रेवाराम, रघुवीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।