script6 जुलाई से खुलेंगे सांची स्तूप सहित प्रदेश के सभी पर्यटन स्थल, सिर्फ 20 मिनट मिलेगा समय | sanchi stupa will open from July 6, time will get only 20 minutes | Patrika News
रायसेन

6 जुलाई से खुलेंगे सांची स्तूप सहित प्रदेश के सभी पर्यटन स्थल, सिर्फ 20 मिनट मिलेगा समय

पर्यटन मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायसेनJul 03, 2020 / 10:35 am

KRISHNAKANT SHUKLA

6 जुलाई से खुलेंगे सांची स्तूप सहित प्रदेश के सभी पर्यटन स्थल, सिर्फ 20 मिनट मिलेगा समय

6 जुलाई से खुलेंगे सांची स्तूप सहित प्रदेश के सभी पर्यटन स्थल, सिर्फ 20 मिनट मिलेगा समय

रायसेन। जिले के सांची स्तूप सहित प्रदेश, देश के पर्यटन स्थल छह जुलाई से पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ले अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कल्चरल मिनिस्ट्री और एएसआई के साथ यह निर्णय लिया है कि आगामी छह जुलाई को सभी स्मारकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ खोला जा सकता है।


सांची भ्रमण पर संकेत
15 दिन पहले सांची भ्रमण पर आए प्रहलाद पटेल ने इस संबंध में संकेत दिए थे। उसी के अनुसार स्तूप पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए थे। उल्लेखनीय है कि मंत्री पटेल का सांची से विशेष लगाव है।


बरतनी होगी सावधानी
पर्यटन स्थल खुलने से जिले में बाहरी लोगों का आवागमन बढ़ेगा, जिससे विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। विशेषकर श्रीलंका से बौद्ध अनुयाइयों का आना शुरू होगा।


20 मिनट समय देंगे
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उनके भ्रमण और संपर्क की जानकारी भी एकत्र करना होगा। पटेल ने स्तूप के मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा यहां स्थित संग्रहालय में पर्यटकों को 20 मिनट तक अंदर रहने का समय दिया जाएगा। एक बार में एक निश्चित संख्या में ही पर्यटकों को संग्रहालय में प्रवेश दिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो