संतों के सानिध्य में कार्यक्रम स्थल से शोभायात्रा निकाली गई, जो कि नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पावर हाऊस के सामने स्थित आयोजक परिवार के दिनेश कुमार जैन के निवास पर पहुंची। यहां पर संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। शोभायात्रा में शामिल किए गए एक रथ पर कलश को श्रद्धापूर्वक रखा गया था।
सिलवानी. ग्राम बीकलपुर में चल रही शिव महापुराण कथा में पंडित राम कृपालु उपाध्याय ने कहा कि हमारे जीवन में कथा श्रवण, कीर्तन करना एवं मनन जरूरी है। तीनों साधनों के माध्यम से हमारा आत्म कल्याण हो जाता है। जीवन में भगवान की पूजा, उनके नामों का जप तथा उनके गुण, रूप, विलास और नामों का युक्ति परायण चित्त के द्वारा परिशोधन किया जाता है।
भगवान शिव की कृपा दृष्टि से ही यह सब संभव हो पाता है। संत ने कहा कि एकाग्र मन एवं इंद्रियों पर नियंत्रण के साथ सुनें। व्यक्ति को चाहिए कि अपने जीवन में किसी की निंदा, स्वार्थ भावना, ईष्र्या के मनोभावों को त्याग कर शिव तत्व को जानने का प्रयास जीवन काल में कर लें भगवान शिव प्रकृति के स्वामी हैं। प्रकृति का संरक्षण करने से शिव कृपा प्राप्त होती है।