scriptमहिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने बनाई ये योजना, शुरू की मुहिम | scheme started by the police to stop crime | Patrika News

महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने बनाई ये योजना, शुरू की मुहिम

locationरायसेनPublished: Jul 29, 2019 03:08:18 pm

Submitted by:

Amit Mishra

21 थानों व 80 चौराहों पर लिखे जाएंगे आवश्यक मोबाइल नंबर

crime

crime

रायसेन। जिले में महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए पुलिस महिलाओं को उनके अधिकारों और कानून law के प्रति जागरूक करेगी। इसके लिए एसपी मोनिका शुक्ला की पहल पर एक खास तरह की मुहिम आरंभ की गई है, जिसमें जिलेभर के सभी 21 थानों एवं पुलिस चौकियों के बाहर व जिले के 80 प्रमुख चौराहों पर टेलीफोन एवं मोबाइल नंबर mobile number सहित हेल्पलाइन नंबर लिखवाए जा रहे। साथ ही महिला जागरुकता women awareness से जुड़ी जानकारी पर आधारित 100 बैनर, पोस्टर व फ्लैग्स लगवाए जाएंगे, ताकि महिलाएं अपने अधिकार के लिए जागरूक हो सकें।

 

जिले में काम शुरू कर दिया गया

इन पर महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 100, एमपी ई- कॉप मैत्री सहित आपात स्थिति में पुलिस की तत्काल मदद के लिए हेल्पनाइन नंबर लिखे जाएंगे। इसके लिए जिले में काम शुरू कर दिया गया है। एसपी शुक्ला ने जिले में महिला संबंंधी अपराधों की संख्या घटाने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।

महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारी होगी नायक की भूमिका
इन बैनर व पोस्टरों में जिले की सक्रिय और तेजतर्रार महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के फोटो भी छपवाए गए हैं। ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति आसानी से जागरूक हो सकें।

 

पनी समस्या बता सकेें
पीडि़त महिलाएं निडर होकर महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों से अपनी समस्या बता सकेें। बैनर पोस्टरों में महिलाओं को पुलिस थाने में कैसे व क्या-क्या सुविधाएं मिलना चाहिए इसकी जानकारी भी अंकित की गई है। साथ ही उन्हें किस तरह की घटना पर पुलिस द्वारा किस तरह की और क्या मदद की जा सकती है।


महिला संबंधी अपराध रोकने रोकने हम सभी 21 थानों के बाहर व प्रमुख चौराहों पर 100 बैनर, पोस्टर लगवा रहे हैं, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। जागरूकता के अभाव में ही जिले में भील व बंजारा समाज में नातरा व झगड़ा प्रथा जैसी घटनाएं हो रही है। हमारी कोशिश है कि इनके ऊपर अंकुश लगाया जाए।
मोनिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो