scriptभाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, ‘2 जी-3जी घोटाले के बाद हुआ जीजाजी घोटाला’ | shivraj singh big blame on congress | Patrika News

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, ‘2 जी-3जी घोटाले के बाद हुआ जीजाजी घोटाला’

locationरायसेनPublished: Feb 23, 2019 01:34:18 pm

Submitted by:

Faiz

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, ‘2 जी-3जी घोटाले के बाद हुआ जीजाजी घोटाला’

political news

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, ‘2 जी-3जी घोटाले के बाद हुआ जीजाजी घोटाला’

रायसेनः जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आते जा रहे हैं, वैसे वैसे मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां पंद्रह साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस वचन पत्र के माध्यम से लोकसभा चुनाव साधने की जुगत लड़ा रही है, तो वहीं भाजपा तीखे हमले करके केन्द्रीय कांग्रेस और प्रदेश सरकार की कमियां-खामियां जनता को गिना रही है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें झूठा बताया। वहीं, इशारों-इशारों में सूबे के मुखिया कमलनाथ को फूफा बता दिया।

राहुल और कमलनाथ पर हमले का कारण

सूत्रों की माने तो शिवराज ने राहुल गांधी को इसलिये झूठा बताया है क्योंकि, उन्होंने मंदसौर में अपने भाषण के दौरान प्रदेश के किसानों का कर्ज दस दिनों में माफ करने का दावा किया था। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया था कि, अगर प्रदेश का सीएम दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाया तो, हम सीएम बदल देंगे। वहीं, शिवराज ने मज़ाखिया शब्दों में सीएम कमलनाथ को फूफा इसलिये बताया क्योंकि, कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना बेटा माना था। शिवराज सिंह ने इशारों-इशारों में सीएम का नाम लिये बिना कहा कि, ‘फूफा क्या जाने ओला-पाला, क्योंकि अब तो प्रदेश में गुंडे और बदमाशों का राज आ गया है।’

कांग्रेस में अब जीजाजी घोटालाः शिवराज

आपको बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडीदीप में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, ‘देश में 2जी, 3जी और कोयला घोटाला तो हुआ ही, अब जीजा जी घोटाला भी हो रहा है।’

मुर्गी भी गई अंडा भी हाथ नहीं आया

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह ने कहानी कार्यकर्ताओं को एक कहानी सुनाई जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘एक मुर्गी रोज एक सोने का अंडा देती थी। एक बार मुर्गी के मालिक को किसी ने सलाह दी कि मुर्गी को काटकर सारे अंडे निकाल लो, रोजाना की झंझट से बच जाओगे एक ही बार में सब अंडे मिल जाएंगे। ऐसा सुनकर मुर्गी के मालिक ने चाकू से मुर्गी को काट दिया। अब मुर्गी भी मर गई और अंडा भी हाथ नहीं आया।’ शिवराज ने कहा कि, ‘कुछ ऐसी ही स्थिति आज कांग्रेस की भी है।’

कार्यक्रम की खास बातें

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भी नज़र आए। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘जबतक मेरी सांसें चलेंगी तब तक मध्यप्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिये लड़ता रहूंगा।’ सम्मेलन में उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को लोकसभा में भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प दिलाया। साथ ही, बूथ स्तर पर मज़बूती लाने और तैयारियां करने की अपील की। शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभाओं में 50-50 सभाएं करने की सलाह दी है।

देखें खबर से संबंधित वीडियो…।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो