scriptस्ट्रागं रूम, स्वीकृति के बाद रुका निर्माण | Strong room, construction halted after approval | Patrika News

स्ट्रागं रूम, स्वीकृति के बाद रुका निर्माण

locationरायसेनPublished: Mar 13, 2019 01:15:05 pm

Submitted by:

Rajesh Yadav

शासकीय उत्कृष्ट स्कूल परिसर में १५०० वर्ग फीट में बनना है स्ट्रागं रूम, केन्द्र बदलने की प्रक्रिया में रुका निर्माण कार्य।

news

चुनावी बिगुल बजते ही मची दौड़-भाग

रायसेन. बोर्ड परीक्षाओं की कापियों की जांच हर वर्ष जिला मुख्यालय पर संचालित हो रहे शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में की जाती है। लेकिन यहां पर कापियों को सुरक्षित रूप से रखने के लिए स्ट्रागं रूम की कमी वर्षों से बनी हुई है। लंबी जद्दोजहद के बाद राज्य ओपन स्कूल की मद से उत्कृष्ट स्कूल परिसर में लगभग 14 लाख रुपए की लागत से 1500 वर्ग फीट में स्ट्रागं रूम बनाने की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए निर्माण भी शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि लोक शिक्षण आयुक्त के आदेश के बाद मूल्याकंन केन्द्र बदलने की प्रक्रिया के चलते अब निर्माण कार्य भी रुक गया है। ऐसे में स्ट्रागं रूम का निर्माण होना अभी संभव नहीं लग रहा।


आदेश के तहत उत्कृष्ट स्कूल में पढ़ाई प्रभावित न हो। इसलिए ओपन स्कूल का संकलन केन्द्र पॉलीटेक्रिक कालेज के समीप संचालित शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल पाटनदेव को बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में ही किया जाता है। इसलिए विभाग के अधिकारी प्रयासरत हैं कि ओपन स्कूल के लिए अलग से संकलन केन्द्र पाटनदेव स्कूल में बनाया जाए। जिससे बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन केन्द्र प्रभावित नहीं हो।

जरूरी है स्ट्रागं रूम
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड परीक्षा की कापियां परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद चार माह तक संबंधित केन्द्र पर रखना अनिवार्य है। इसके बाद बोर्ड द्वारा टेंडर निकालकर कापियों का विक्रय किया जाता है। इसमें भी करीब दो माह का समय बीत जाता है। इस तरह शैक्षणिक सत्र के छह माह निकल जाते हैं। जिससे एक कक्ष में कक्षाएं नहीं लग पाती।
वर्जन

ओपन स्कूल का परीक्षा केन्द्र अब पाटनदेव हायर सेकंडरी स्कूल हो गया है। इस कारण यह संकलन केन्द्र अब पाटनदेव स्कूल में ही बनाया जाएगा। लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा मूल्यांकन के लिए उत्कृष्ट स्कूल में स्ट्रांग रूम बनना चाहिए। इसके लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
आलोक खरे, डीईओ रायसेन।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो