scriptगणेश पंडाल में लगी ताजियो की चौकी | Taziya in Ganesh Pandal | Patrika News

गणेश पंडाल में लगी ताजियो की चौकी

locationरायसेनPublished: Sep 22, 2018 06:11:40 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

दोनो समाज ने दी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, आरती के बाद शुरू हुआ अखाड़ा।

patrika news

दोनो समाज ने दी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, आरती के बाद शुरू हुआ अखाड़ा।

उदयपुर. यूं तो हमारे देश में आए दिन ताजिया के जुलूस एवं धार्मिक जुलूस पर चल समारोह में ही विवाद खड़े होते हैं और सांप्रदायिक फसाद पैदा हो जाते हैं, लेकिन उदयपुरा में दोनो समाजों ने मिलकर सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की। भगवान गणेश की झाकी के बगल में ही मोहर्रम के ताजिए सजाकर दोनो की धर्मों के लोगों ने अपने-अपने तरीके से पूजन, आरती और दबादत की।
लंबे समय से नगर के गांधी चबूतरा पर भगवान गणेश की झाकी लगाई जाती है और मोहर्रम में इसी चबूतरा पर ताजिए रखे जाते हैं। लेकिन इस बार दोनो त्योहार साथ में पड़े। गणेश स्थापना के समय से ही इस बात को लेकर नगर में चर्चाएं थी। लोग तरह-तरह की कुशंकाओं से ग्रस्त थे, लेकिन शुक्रवार को दोनों धर्मों के अनुयायियों ने बैठकर इस समस्या का हल निकाला। हल यह हुआ कि गणेश पंडाल चबूतरे पर बची हुई आधी जगह खाली कर वहां पर ताजिया रख दिए जाएं और सभी मिलकर त्यौहार मनाएं। शाम को नगर भ्रमण के बाद ताजिए चबूतरा पर रखे गए। एक ओर भगवान गणेश की आरती हो रही थी, तो दूसरी ओर बगल में ही ताजियों पर लोभान अर्पित किया जा रहा था। इसके बाद झाकी के सामने ही अखाड़ों का प्रदर्शन शुरू हुआ। जो सारी रात जारी रहा।
सांप्रदायिक सद्भाव रखने में मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष मो. सगीर, मुस्लिम अखाड़ा, हैदरी अखाड़ा के अध्यक्ष शेख वजीर, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के मो. सोहेल कुरेशी एवं अनेक मुस्लिम बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, शहर काजी नसीमुद्दीन, कलीम खान आदि ने मिलकर सारे देश के लिए सांप्रदायिक सद्भाव की एक मिसाल पेश की। इसमें हिंदू उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष द्वय मलखान सिंह और लक्ष्मण धाकड़, व्यापार महासंघ के संगू रघु, गांधी चौक के राजा भक्त मण्डल के अध्यक्ष के साथ मण्डल के सदस्य संदीप विश्नोई, सुनील राय, विवेक लोया, अंशुल, शेखी एवं भाजपा प्रवक्ता बृजगोपाल लोया, कुलदीप विश्नोई आदि नेे मिल बैठकर इस समस्या का हल निकाला। इस काम की सर्वत्र सराहना की जा रही है। इस निर्णय के बाद प्रशासन, पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो