scriptबारिश से लुढ़का तापमान, छाया रहा कोहरा, लगातार बढ़ रही ठंड | temperature rolled by rain, fog enveloped, freezing cold | Patrika News

बारिश से लुढ़का तापमान, छाया रहा कोहरा, लगातार बढ़ रही ठंड

locationरायसेनPublished: Jan 17, 2020 02:06:25 pm

Submitted by:

Amit Mishra

कोहरा के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर के आस-पास थी। दोपहर 12 बजे तक कोहरा का असर रहा।

weather news

रायसेन. गुरुवार की सुबह फिर घने कोहरे के बीच हुई। सुबह नौ बजे तक कोहरा के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर के आस-पास थी। दोपहर 12 बजे तक कोहरा का असर रहा। इसके बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। जबकि शाम के समय कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट हुई। सुबह के समय तापमान 9 डिग्री था, जो शाम को बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवा चलने से एक डिग्री गिरकर 8 पर पहुंच गया था। जबकि अधिकतम तापमान
23 डिग्री सेल्सियस रहा।


जलानी पड़ी हेड लाइट
सुबह 9 बजे तक कोहरा के कारण सड़कों पर वाहनों का चलाना मुश्किल हो रहा था। कम विजिबिलिटी के कारण वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। ठंडी हवा और कोहरा के बीच बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे हुए स्कूल के लिए निकलने। बुधवार को भी सुबह इसी तरह घना कोहरा छाया रहा था। दो दिन से धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग द्वारा बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जारी की गई है।


बढ़ा फसलों पर खतरा
लगातार कोहरा छाने से गेहूं और चना की फसलों पर खतरा बढऩे लगा है। इस दौरान यदि बारिश होती है, तो फसलों के लिए बहुत लाभदायक होगी, लेकिन कोहरा से चना की फसलों में इल्ली का प्रकोप बढ़ेगा।


कृषि वैज्ञानिक स्वप्निल दुबे का कहना है कि कोहरा होने की स्थिति में इल्ली बढ़ जाती हैं, इनसे बचाव के लिए किसानों को खेतों के आस-पास धुआं करना चाहिए। जिससे कोहरा का असर कम हो जाता है। वहीं गेहूं में कीट, माहू, फफूंद लगने की संभावना बढ़ रही है।

 

raisen news today

विधायक विंडो मेला कार्यक्रम में होंगे शामिल
सिलवानी. पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर क्षेत्र में आ रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी बीकलपुर ने बताया कि विधायक राजपूत शाम सात बजे सालाबर्रु में आयोजित विंडो के मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद सिंह नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।

सीएए के समर्थन में रैली 19 जनवरी को
रायसेन. नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन को लेकर नगर में 19 जनवरी को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह विशाल रैली दोपहर 12 बजे हनुमान मंदिर पाटनदेव से शुरू होगी। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। रैली का समापन दशहरा मैदान पर किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो