scriptभाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना | Shatrughan Sinha targets PM Narendra Modi | Patrika News

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

Published: Nov 15, 2015 04:26:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

असंतुष्ट भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी को निशाना बनाया है। शत्रुघ्न ने मोदी की चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार में भाजपा ने जितनी भी सीटें जीती हैं, उसका श्रेय मोदी को जाता है।

असंतुष्ट भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी को निशाना बनाया है। शत्रुघ्न ने मोदी की चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार में भाजपा ने जितनी भी सीटें जीती हैं, उसका श्रेय मोदी को जाता है। 

इस बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। लालू प्रसाद पर मोदी के हमले से उलटा असर हुआ। सिन्हा ने कहा कि बिहार के मतदाता समझ चुके हैं कि मोदी द्वारा आर्थिक पैकेज की घोषणा चुनावी हथकंडा था।

सिन्हा ने कहा कि मोदी के आक्रामक प्रचार अभियान की वजह से ही भाजपा 53 सीटें जीती हंै। उन्होंने कहा कि मोदी को शायद बिहार में पार्टी नेतत्व ने जमीनी हकीकतों के बारे में अंधेरे में रखा। चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी बाहरी लोगों पर रही, वहीं बिहारी बाबू को जानबूझकर प्रचार से दूर रखा गया।

India

जनता ने इसे गंभीरता से लिया और भाजपा को हरा दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर नहीं थी। जिस दिन नीतीश, लालू और कांग्रेस का महागठबंधन बना, उसी दिन वे आधा चुनाव जीत गए थे। उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद और जंगल राज पर निशाना साधना भी बिहार की जनता को रास नहीं आया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो