scriptसफाई करते समय चली बंदूक एक की मौत | The death of one gun taken while cleaning | Patrika News

सफाई करते समय चली बंदूक एक की मौत

locationरायसेनPublished: Feb 28, 2019 03:56:16 pm

Submitted by:

Rajesh Yadav

जबड़ा पार कर निकली गोली।

news

सफाई करते समय चली बंदूक एक की मौत

रायसेन/गैरतगंज. बुधवार को नगर के गेहंूरास मार्ग पर वार्ड 14 निवासी ६५ वर्षीय दौलत सिंह को खुद की लायसेंसी बारह बोर बंदूक की गोली लग गई। जिसे वो खुद साफ कर रहे थे। बंदूक की सफाई के दौरान अचानक गोली चली और दौतल सिंह के जबड़े को चीरते हुए निकल गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर 12 बजे की है।
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो दौलत सिंह खून में लथपथ तड़प रहा था। उन्हे गंभीर हालत में गैरतगंज अस्पताल लाया गया। जहां से भोपाल रेफर कर दिया। परन्तु भोपाल पहुंचते से पहले दौलत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रीाारी पंकज दीवान ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।

पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत
गैरतगंज. भोपाल सागर मुख्य मार्ग पर ग्राम सहजपुर पुलिया पर बुधवार दोपहर 3 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार ३८ वर्षीय शिवपाल मालवीय निवासी भोपाल अपनी कार क्र. एमपी 04 सीजे 2567 से भोपाल से बंडा जा रहे थे। इस दौरान सहजपुर के पास उनकी कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पुलिया से बुरी तरह टकराई और नीचे गिर गई। घटना के बाद वहां से गुजरी एक यात्री बस से उसे गैरतगंज अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज की मृतक के परिजनो को घटना की सूचना दी।

news

बाइक फिसलने से घायल
भोपाल सागर मार्ग पर ही गढ़ी घाटी वन चौकी के पास बुधवार शाम 4 बजे बाइक फिसलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार राज सेन पुत्र रमेश सेन निवासी भोपाल अपनी बाइक से बेगमगंज से भोपाल जा रहा था। वन चौकी के पास उसकी बाइक अचानक फिसल गई। जिससे गिरकर राज सेन गंभीर रूप से घायल हो गया। गैरतगंज में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो