युवती ने पंखे पर दुपट्टा बांधकर लगाया फंदा
शनिवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई घटना।
मृतिका की दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी, रायसेन में रहते हैं माता-पिता।
रायसेन
Published: May 01, 2022 08:26:29 pm
दीवानगंज. कस्बा में इच्छापर्ति हनुमान मंदिर के पास रहने वाली एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसआई सत्येंद्र दुबे ने बताया है कि शनिवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली थी कि कस्बा में मंदिर के पास हुकम शाक्या के मकान में रुचि शाक्या २५ वर्ष ने अपने घर के पंखे से दुपट्टा बांध कर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार नियति साहू एवं चौकी प्रभारी सत्यम दुबे मौके पर पहुंचे। तो महिला का शव पंखे पर झूल रहा था। जानकारी जुटाई तो पता चला कि मृतिका की शादी रुचि शाक्य पति रवि शाक्य उर्फ डब्बू शाक्य से दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतिका रायसेन के मुखर्जी की है। वहीं घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका।
घटना के समय मृतिका का पति रवि शाक्य नीचे पानी भर रहा था। जब वह घर में ऊपर गया तो उसने देखा कि गेट बंद है। गेट खटखटाया तो नहीं खुला इस कारण उसने बगल में रखें कूलर के पास से देखा तो उसकी पत्नी रुचि शाक्या पंखे पर लटकी हुई नजर आई। इसके बाद उसने तत्काल पड़ोसियों को बुलाकर दरबाजे को तोड़ दिया।
तब रात में ही मृतिका के माता-पिता को सूचना दी और एक घंटे में ही मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ने रात को ही पंचनामा बना लिया और शव का पीएम कराने सांची भेज दिया। दूसरे दिन रविवार सुबह पीएम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने रविवार को अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

युवती ने पंखे पर दुपट्टा बांधकर लगाया फंदा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
