scriptसांची विस की एक-एक पोलिंग की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है: रामपाल सिंह | The responsibility of polling is being given to the workers: Singh | Patrika News
रायसेन

सांची विस की एक-एक पोलिंग की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है: रामपाल सिंह

सांची उपचुनाव की तैयारी, विधायक रामपाल सिंह ने बेगमगंज में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

रायसेनOct 07, 2020 / 12:10 am

chandan singh rajput

सांची विस की एक-एक पोलिंग की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है: रामपाल सिंह

सांची विस की एक-एक पोलिंग की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है: रामपाल सिंह

बेगमगंज. आप सब कार्यकर्ता सिलवानी विधानसभा में जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मतदान केन्द्रों पर भाजपा को बढ़त दिलाते आए हैं। मगर अब हमारे जिले में सांची विधानसभा में उपचुनाव है।
सांची विधानसभा की एक-एक पोलिंग की जिम्मेदारी आपको दी जा रही। वहां पर रात दिन मेहनत करके भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलाना हैं। आज नई चुनौती हमारे सामने और संघर्ष का बिगुल बज चुका है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग से सरकार बनी और ये सरकार बनी रहे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए जुट जाना है। उक्त बात विधायक रामपाल सिंह ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

कोई कसर नहीं छोडऩा
सांची में होने वाले उपचुनाव में एक महीने से भी कम समय बाकी है। इस दौरान किसी को कोई कसर नहीं छोडना है और सांची में जीत हासिल करना है, ताकि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लिए हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बना सकें। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नए गौरवशाली, वैभवशाली भारत का उदय हो रहा है। हमें उसे और आगे बढ़ाना है। इस मौके पर सुरेश ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, राकेश भार्गव, गंभीर सिंह ठाकुर, संतोष राय, दिनेश गुप्ता, ओमकार यादव, राजेश घोषी, सालगराम नेमा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जागरूक करने निकाली रैैली
रायसेन. आगामी विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को नगर पालिका ने शहर के प्रमुख मार्गों से से रैली निकाली, जिसमें नपा के कर्मचारी हाथों में मतदाता जागरुकता संबंधी पोस्टर लेकर चल रहे थे। रैली में सीएमओ आरडी शर्मा भी शमिल थे। मतदाता जागरुकता विषय पर स्कूलों में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सांचेत के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरुकता विषय पर निबंध लेखन, स्लोगन, चित्रकला तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही बच्चों को मतदान का महत्व बताते हुए अपने माता-पिता, परिवार के वयस्क सदस्यों तथा आसपास रहने वाले लोगों को भी नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो