scriptबेलगाम हो रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला | Getting Congress to protest inflation unbridled blew mannequin | Patrika News

बेलगाम हो रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

locationजयपुरPublished: Nov 17, 2015 02:13:00 pm

Submitted by:

कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के विरोध में मंगलवार सुबह शहर के बिजलीघर चौराहे पर प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के विरोध में मंगलवार सुबह शहर के बिजलीघर चौराहे पर प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

पार्टी जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता यहां बिजलीघर चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष का आरोप था कि देश में दाल से लेकर ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हुई है। गरीब की थाली से दाल गायब हो चुकी है।

देश में कालाबाजरी बढ़ रही है और सरकार मौनमूक बनी हुई है। इस मौके पर अशोक लवानियां, चुन्नी कप्तान, डॉ. सुरेश यादव, मनोज शर्मा, रमेश धाबई आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो