script

Breaking : दो नाबालिग बच्चे नदी में बहे, दोनों की तलाश जारी , देखें वी​डियो

locationरायसेनPublished: Sep 22, 2019 02:01:16 pm

Submitted by:

Amit Mishra

एक का नाम सुमित मालवीय और दूसरे का नाम राजा बैरागी।दोनों रीछन नदी में बह गएमौके पर गोताखोरों और NDRF की टीम दोनों नाबालिगों की तलाश में जुट गई है

raisen

रायसेन। प्रदेश में इस बार हुई भारी बारिश के बाद अभी भी प्रदेश के नदियां उफान पर बह रही हैं। कई जगहों पर अभी भी मार्ग बंद है और कुछ जगहों पर मार्ग तो खुल गए है,लेकिन उसके बाद भी परिजन अपने बच्चों को ऐसे मार्गो पर नहीं जाने दे रहें है। लेकिन उसके बाद भी प्रदेश में नदी में बह जाने की घटनाए सामने आ रहीं है। रायसेन जिले के ग्राम रमासिया का रहने वाला राजा और सुमित Two minor children नदी में बह गए। दोनों बच्चों की तलाश जारी search both continues है। बताया जा रहा है कि ग्राम रमासिया का रहने वाला राजा (14वर्ष) में और दूसरा ग्राम सकतपुर का रहने वाला सुमित(16वर्ष) दोनों नदी में बह गए। दोनों रीछन नदी में बह गए। जानकारी मिलते ही कोतवाली और देहगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों नाबालिगों की तलाश जारी है। मौके पर गोताखोरों और NDRF की टीम दोनों नाबालिगों की तलाश में जुट गई है।

 

 

 

13 सितबंर को हुई थी घटना
एक सप्ताह पहले विदिशा जिले के पीपरहूंठा के नाले में 7 वर्षीय आर्यन कुशवाह और 16 वर्षीय मनोज कुशवाह बह गए थे। मनोज कुशवाह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अहमदपुर निवासी करीब 7 वर्षीय आर्यन का शव तीसरे दिन पुलिया से करीब आधा किमी दूर झाडिय़ों में मिला था। बच्चे की तलाश में तीन दिन से पुलिस व राजस्व की टीम के अलावा ग्रामीणजन इस कार्य में जुटे हुए थे।

 

बाइक फिसलने के कारण हुआ था हादसा

मालूम हो कि 13 सितंबर की रात विदिशा से अहमदपुर जाते समय पीपरहूटा के पास पुलिया पर बाइक फिसलने के कारण संतोष कुशवाह, मनोज एवं आर्यन नाले में बह गए थे। इनमें मनोज का शव उसी दिन रात में मिल गया था जबकि 7 वर्षीय आर्यन की तलाश जारी थी। तीसरे दिन सुबह से पुलिस, जिला प्रशासन की टीम बच्चे को तलाशती रही। उसके बाद घटना स्थल से करीब आधे किमी दूर झाडिय़ों में उसका हाथ नजर आते ही टीम झाडिय़ों में पहुंच और आर्यन को बाहर निकाला।

ट्रेंडिंग वीडियो