रायसेन

वर्ष 2023 में इससे दस गुना बड़ा होगा किसान आंदोलन: शिवकुमार शर्मा कक्का जी

बरेली पहुंचे किसान नेता कक्का जी ने मीडिया से की चर्चाकर किसानों की समस्याएं बताई।नगर आगमन पर किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्का जी का स्वागत किया गया।

रायसेनJan 27, 2022 / 10:02 pm

Rajesh Yadav

वर्ष 2023 में इससे दस गुना बड़ा होगा किसान आंदोलन: शिवकुमार शर्मा कक्का जी


रायसेन. जिले के नगर में बरेली में अल्प समय के लिए किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी कांग्रेस महासचिव कविंद्र सिंह रघुवंशी के कार्यालय पर रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि कृषि कानून बिल वापिस जरुर हो गए, लेकिन हमारा आंदोलन बन्द नहीं हुआ। वर्ष 2023 में एक बड़ा किसान आंदोलन भारत में होगा जो इस किसान आंदोलन से दस गुना बड़ा होगा। वहीं मध्य प्रदेश में हुए पूर्व में किसान आंदोलन, ट्रैक्टर रैली को लेकर बताया कि सबसे बड़ा आंदोलन और सबसे बड़ी ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी।
बताया कैसे एक हुए किसान
शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने बताया कि तीन कृषि कानून वापसी से लेकर किसानों के शुरु हुए आंदोलन तक बात कही। उन्होंने बताया कि कैसे कृषि कानून बिल पास हुआ और कैसे इस काले कानून के विरोध में किसान संगठनों को एक किया, इन सब बातों पर बेबाकी से उत्तर दिया।
यूरिया नहीं मिला तो किसानों ने कर दिया हंगामा
यूरिया लेने के लिए किसानों की लगी लंबी कतारें।
भौडिय़ा. लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को खरगोन गोदाम पर सुबह से ही यूरिया लेने के लिए किसान पहुंच गए। इस दौरान किसानों की लंबी लाइन लगी रही और यूरिया नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा। गोदाम प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने व्यवस्था संभाली। सभी किसानों को टोकन देकर प्रत्येक किसान को पांच बोरी यूरिया देने का निर्णय लिया गया। एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने सभी किसानों को यूरिया देने का आश्वासन दिया।

Home / Raisen / वर्ष 2023 में इससे दस गुना बड़ा होगा किसान आंदोलन: शिवकुमार शर्मा कक्का जी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.