रायसेन

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पांच दिन तक जोरदार बारिश के आसार

मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार पांच दिन तक फिर से तेज बारिश हो सकती है। इसमें एक-दो दिन बारिश से राहत मिल सकती है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान करीब चार से पांच इंच बारिश हो सकती है।

रायसेनSep 01, 2019 / 12:28 pm

Amit Mishra

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पांच दिन तक जोरदार बारिश के आसार

रायसेन। शुक्रवार सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद से बंद हुए जिले के कई रास्ते शनिवार सुबह तक खुल गए थे, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अभी भीषण बारिश का खतरा टला नहीं है। अगले पांच दिन में और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग Meteorological Department ने अन्य जिलों के साथ रायसेन जिले के लिए भी एलर्ट alert जारी किया है। तीन सितंबर तक जोरदार बारिश heavy rain होने के आसार बने हुए हैं।


करीब चार से पांच इंच बारिश हो सकती
मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार पांच दिन तक फिर से तेज बारिश हो सकती है। इसमें एक-दो दिन बारिश से राहत मिल सकती है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान करीब चार से पांच इंच बारिश हो सकती है।

 

अधिकतर तालाब सौ फीसदी भरे
अच्छी बारिश से जिले के अधिकतर तालाब सौ फीसदी तक भर चुके हैं। प्रमुख तालाब हलाली, बारना, सेमरी मध्यम जलाशय लबालब भरने से किसान भी खुश हैं। बाकी छोटे और मध्यम तालाब भी भर चुके हैं। कुछ तालाब 80 से 90 फीसदी तक भर चुके हैं।


जरूर पढ़े: Madhya Pradesh: सिलवानी से उदयपुरा मार्ग पूरी तरह से हुआ बंद, घरों में तक भरा पानी- with Video


जिले में अब तक 1122.3 मिमी बारिश
जिले में अब तक 1122.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 232 मिलीमीटर अधिक है। भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक रायसेन में 1225 मिलीमीटर, गैरतगंज में 1271.8 , बेगमगंज में 1350, सिलवानी में 1229.4, गौहरगंज में 1040, बरेली में 1059.6 , उदयपुरा में 1201.4, बाड़ी में 8 17.5 और सुल्तानपुर में 906.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।


ये है जिले के तालाबों की स्थिति
तालाब ——भराव क्षमता —— वर्तमान भराव
बनछोड़—— 159.26 मीटर—— 159.26मीटर
दाहोद —— 459.96 मीटर —— 459.82 मीटर
मोघा —— 371.25 मीटर ——–371.40 मीटर
नगपुरा ——– 422 मीटर ——– 422 मीटर
रातापानी ——549.40 मीटर —— 458.57 मीटर
शाला बर्रु ——–415 मीटर———– 415 मीटर
हलाली ——- 459.61 मीटर ———-459.61 मीटर
सेमराखास ——-464.50 मीटर——–464.50 मीटर
सेमरी ——–531 मीटर—————- 531 मीटर
पलकमती——– 482.50 मीटर——– 482.5 मीटर
बारना ——–348.55 मीटर ——– 348.07 मीटर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.