script

सांची में विश्व बौद्ध संग्रहालय और शिक्षण संस्थान की स्थापना होगी

locationरायसेनPublished: Jan 07, 2020 01:25:59 pm

कोलंबो से भोपाल के लिए सीधे विमान सेवा जल्द होगी शुरू।

सांची में विश्व बौद्ध संग्रहालय और शिक्षण संस्थान की स्थापना होगी

सांची में विश्व बौद्ध संग्रहालय और शिक्षण संस्थान की स्थापना होगी

रायसेन@ प्रवीण श्रीवास्तव की रिपोर्ट …

सांची में विश्व बौद्ध संग्रहालय और शिक्षण संस्थान की स्थापना का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा भोपाल से कोलम्बो (श्रीलंका) के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी। यह निर्णय मध्यप्रदेश के आध्यात्म मंत्री पीसी शर्मा की कोलम्बो में श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्धने के साथ हुई बैठक में लिए गए।
इसका सीधा फायदा सांची को मिलेगा। जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रीलंका से पर्यटक आते हैं। सीधी विमान सेवा मिलने से सांची आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। बैठक में महाबोधि सोसायटी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वानगल उपतिस्स नायक थेरो और मध्यप्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
बैठक में श्रीलंका के विदेश मंत्री गुणवर्धने ने कहा कि श्रीलंका सरकार कोलम्बो से भोपाल के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने के लिए तैयार है। श्रीलंका से लाखों यात्री भोपाल और सांची जाते हैं। बैठक में आध्यात्म विभाग द्वारा सांची में विश्व बौद्ध संग्रहालय और शिक्षण संस्थान, भि’छु प्रशिक्षण और बुद्धिस्ट चेटिंग सेंटर की स्थापना पर भी चर्चा हुई।
विश्व बौद्ध संग्रहालय और शिक्षण संस्थान के प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया गया। बौद्ध संग्रहालय और शिक्षण संस्थान में बौद्ध दर्शन, बौद्ध विज्ञान, बौद्ध कला एवं संस्कृति, बौद्ध समारोह के साथ दुनिया के विभिन्न देशों में स्थित बौद्ध धर्म के तीर्थ, बौद्ध धर्म की परम्पराएं एवं बौद्ध धर्म को मानने वालों के जीवन और कला शैली को शामिल किया गया है।
मंत्री शर्मा ने बताया है कि श्रीलंका के विदेश मंत्री गुणवर्धने ने प्रोजेक्ट को वित्तीय समर्थन देने की स्वीकृति दी है। शर्मा ने बताया कि भारत में श्रीलंका और श्रीलंका में भारत के लोक कल्याण, लोक कला और संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजनों का सिलसिला भी शुरू किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो