scriptट्रॉली पलटने से 25 घायल, कई लोगों की हालत गंभीर | 25 injured in road accident , some condition serious | Patrika News

ट्रॉली पलटने से 25 घायल, कई लोगों की हालत गंभीर

locationरायसेनPublished: Mar 29, 2019 12:47:02 pm

Submitted by:

Amit Mishra

रायसेन जिले में हुआ हादसा, बेगमगंज तहसील के दुआन बाबा के पास सुबह लगभग 10.30 बजे यात्रियों से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई…

news

ट्रॉली पलटने से 25 लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

रायसेन@ प्रवीण श्रीवास्तव की रिपोर्ट…
बेगमगंज तहसील के दुआनबाबा के पास सुबह लगभग 10.30 बजे यात्रियों से भरी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में लगभग 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से सिलवानी अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीण ग्राम घाना केसली में अनरय (जब किसी परिवार में कोई शांत हो जाता है तो पहला जो त्यौहार पड़ता है उसमें गांव के लोग मिलने जाते है तो उसको अनरय बोलते है) में गए हुए थे, वो ट्राली से वापस उदयपुरा तहसील के गांव अनघोरा जा रहे थे। तभी दुआनबाबा के पास घाट पर एक ट्रक बगल से निकला जिससे क्रॉसिंग करते हुए ट्राली अनियंत्रित हो गई। उसमें सवार लगभग 30 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को डायल 100 एवं एंबुलेंस व पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिलवानी लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। घायलों में कई गंभीर रूप से घायल भी हैं, जिन्हें रेफर किया जा सकता है।

mews 1

ये हुए घायल…
गिरजा प्रसाद उम्र 30 जमुना उम्र 59 वर्ष राम भरोसे उम्र 55 वर्ष कविता उम्र 13 वर्ष भैयालाल उम्र 38 वर्ष कमला उम्र 40 वर्ष नरपत उम्र 60 वर्ष दुर्गा उम्र 55 वर्ष वैजंती उम्र 40 वर्ष रुकमणी उम्र 40 वर्ष छोटेलाल उम्र 51 साल छोटी बाई उम्र 30 वर्ष मुन्नी उम्र 56 वर्ष गनेशी उम्र 35 वर्ष धनवाई उम्र 40 वर्ष राघव उम्र 8 वर्ष आदेश उम्र 15 वर्ष करण उम्र 6 वर्ष रमा उम्र 30 वर्ष हर्ष उम्र 8 वर्ष सिमिया बाई उम्र 40 वर्ष शांति बाई उम्र 30 वर्ष अनीता उम्र 17 वर्ष अभिषेक उम्र 16 वर्ष लक्ष्मी उम्र 30 वर्ष गंगा राम उम्र 45 वर्ष लीलाबाई उम्र 40 वर्ष रमेश उम्र 45 वर्ष माया भाई 36 सपना उम्र 16 वर्ष योगेंद्र उम्र 16 वर्ष मुन्ना उम्र 55 वर्ष राजेन्द्र 12वर्ष गिरजा प्रसाद उम्र 30 जमुना उम्र 59 वर्ष राम भरोसे उम्र 55 वर्ष कविता उम्र 13 वर्ष भैयालाल उम्र 38 वर्ष कमला उम्र 40 वर्ष नरपत उम्र 60 वर्ष दुर्गा उम्र 55 वर्ष वैजंती उम्र 40 वर्ष रुकमणी उम्र 40 वर्ष छोटेलाल उम्र 51 साल छोटी बाई उम्र 30 वर्ष मुन्नी उम्र 56 वर्ष गनेशी उम्र 35 वर्ष धनवाई उम्र 40 वर्ष राघव उम्र 8 वर्ष आदेश उम्र 15 वर्ष करण उम्र 6 वर्ष रमा उम्र 30 वर्ष हर्ष उम्र 8 वर्ष सिमिया बाई उम्र 40 वर्ष शांति बाई उम्र 30 वर्ष अनीता उम्र 17 वर्ष अभिषेक उम्र 16 वर्ष लक्ष्मी उम्र 30 वर्ष गंगा राम उम्र 45 वर्ष लीलाबाई उम्र 40 वर्ष रमेश उम्र 45 वर्ष माया भाई 36 सपना उम्र 16 वर्ष योगेंद्र उम्र 16 वर्ष मुन्ना उम्र 55 वर्ष राजेन्द्र 12वर्ष घायल हुए है।

 

 

ट्रेंडिंग वीडियो