scriptगम में बदलीं खुशियां, हर्ष फायर में बच्चे की मौत के बाद बिन दुल्हन के लौटी बारात | 12 years child died after being shot by Harsha fire in a procession | Patrika News

गम में बदलीं खुशियां, हर्ष फायर में बच्चे की मौत के बाद बिन दुल्हन के लौटी बारात

locationराजगढ़Published: Dec 12, 2020 04:32:29 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

खुशी में चलाई गई एक गोली मासूम बच्चे के लिए काल बन गई, गांव में पसरा मातम और बिना दुल्हन लिए ही भाग गए बाराती..

baraat.png

राजगढ़. हर्ष फायरिंग पर भले ही प्रतिबंध लगा हूआ है लेकिन इसके बावजूद शादियों और जन्मदिन के मौके पर हर्ष फायरिंग की घटनाएं मध्यप्रदेश में बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजगढ़ जिले का है। जहां शादी की खुशी में दागी गई एक गोली ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली। हर्ष फायरिंग के दौरान हुई इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं और अफरा तफरी का माहौल बन गया। अफरा तफरी के बीच बारात भी बिना दुल्हन लिए रवाना हो गई।

 

बिन दुल्हन के लौटे बाराती
हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत की ये हैरान कर देने वाली घटना राजगढ़ जिले के लहरची गांव की है। जहां रहने वाले इंदरसिंह सौंधिया की बेटी की शादी सुठालिया थाने के गांव नेवज के रहने वाले प्रेमसिंह के बेटे नारायण के साथ तय हुई थी। शुक्रवार की रात दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा था। बाराती खुशी में नाच रहे थे और बारात में शामिल किसी शख्स ने हर्ष फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली गांव में के ही एक 12-13 साल के बच्चे गोविंद को जा लगी। गोली गोविंद के सिर को भेदती हुई निकल गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही हर्ष फायरिंग की गोली बच्चे को लगने की खबर गांव में फैली तो मातम पसर गया। गांव में अफरा तफरी मच गई और बारात में खुशी खुशी नाच रहे लोग भी सकते में आ गए। बारात जहां थी मानो वहीं थम गई और फिर देखते ही देख बारात में शामिल लोग यहां वहां भागने लगे। न तो शादी की रस्में हुईं और न ही दूल्हा मंडप तक पहुंचा। घटना के बाद दूल्हा सहित पूरी बारात दुल्हन को लिए बगैर ही गांव से वापस लौट गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजन को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

 

देखें वीडियो- प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर बरसे कमलनाथ

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y1anc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो