scriptडेढ़ सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित | 150 Crore Transactions Affected | Patrika News

डेढ़ सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित

locationराजगढ़Published: Dec 27, 2018 12:08:44 pm

Submitted by:

Amit Mishra

बैंकों की हड़ताल तीन बैंकों के विलय के विरोध और वेतनवृद्धि की मांग को लेकर की गई हड़ताल…

bank news

डेढ़ सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित

राजगढ़/ब्यावरा। जिलेभर में एक दिन की बैंकों की हड़ताल से करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए का लेन-देन प्रभावित हुआ है। अकेले ब्यावरा में एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी इत्यादि बैंकों में करीब 25 करोड़ का लेन-देन गड़बड़ाया है। दरअसल, देशभर की 21 राष्ट्रीयकृत और नौ प्राइवेट बैंकों ने इस हड़ताल में सहमति जताई, इसके तहत जिले की सभी करीब 70 बैंकें बुधवार को पूरी तरह से बंद रही।

बैंक में नहीं हुआ कामकाज…
एक ही दिन में उपभोक्ताओं को रोजाना के लेन-देन में परेशानी आई। कई लोग जानकारी के अभाव में बैंक पहुंच गए जिन्हें वापस लौटना पड़ा। हर दिन होने वाले ट्रांजेक्शन, डिपाजिट सहित अन्य कार्यों को लेकर परेशानी आई। जिले में प्रमुख तौर पर एसबीआई, बैंक ऑप बड़ोदा, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, देना बैंक में कामकाज नहीं हुआ।

 

इसलिए की हड़ताल…
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के तत्वावधान में देशभर में की जा रही हड़ताल के जरिए आईबीए (भारतीय बैंक संघ) से मांग की जा रही है कि एक नवंबर 2017 से अटके हुए वेतनवृद्धि पर ध्यान दिया जाए। तमाम केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि हो चुकी है और बैंकर्स की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। वहीं, बैंककर्मियों ने एसबीआई में देना, विजया और बैंक ऑफ बड़ोदा को विलय (मर्ज) किए जाने का भी विरोध जताया। फोरम की मांग है कि अन्य बैंकों का विलय कर देने से कर्मचारियों पर काम तो बढ़ता है।

हड़ताल पर कर्र्मचारी बैंकों में लटके ताले
वेतन वृद्धि में विसंगति और कुछ सरकारी बैंकों के संविलियन के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को जिलेभर के शासकीय बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके कारण बैंकों में ताले लटके रहे और बैंकों में काम से आने वाले ग्रामीणों ओर अन्य लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का निर्धारण नवंबर 17 से अटका हुआ है। इस बीच इंडियन बैंक एसोशिएशन द्वारा कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को बैंक कर्मचारी संगठनों ने अस्वीकार कर दिया।

 

वहीं शासन की दखल से देना बैंक, विजया बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा के संविनिलयन का भी बैंक कर्मचारी संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया गया था।


छह दिन में एक दिन खुले बैंक
बैंकों की हड़ताल और छुटिटयों के कारण पिछले छह दिन में सिर्फ एक दिन ही बैंकों में कामकाज हो सका। दरअसल 21 दिसंबर शुक्रवार को ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स फेडरेशन के आह्वान पर बैंकों में हड़ताल थी।

इसके बाद शनिवाार और रविवार को अवकाश के बाद मंगलवार को क्रिसमस के कारण बैंकों में अवकाश रहा। 26 बुधवार को एक बार फिर हड़ताल से बैंकों में सिर्फ 24 तारीख सोमवार को एक ही दिन कामकाज हो सका था। हालांकि 21 और 26 की हड़ताल की अवधि में निजी बैंकों में कामकाज होता रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो