राजगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को थमाए नोटिस

जिलेभर में किए गए निरीक्षण के बाद की कार्रवाई…

राजगढ़Feb 01, 2019 / 11:21 am

Bhanu Pratap Thakur

Notice to forty principals

राजगढ़. जिले की विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का सामूहिक रूप से अलग-अलग सुपरवाइजर और अधिकारियों के माध्यम से कराए गए निरीक्षण के बाद कलेक्टर निधि निवेदिता के निर्देशों पर महिला बाल विकास द्वारा 236 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस थमाए गए है। महिला बाल विकास अधिकारी चंद्रसेना भिड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवति महिलाएं, धात्री माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराना उद्देश्य है।

ऐसी स्थिति में अनिवार्य रूप से प्रतिदिन केन्द्र खुले और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। लेकिन कुछ जगह से मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर के निर्देश पर सामूहिक रूप से निरीक्षण कराया गया। जिनमें 236 आंगनबाड़ी में मिली कमियों के बाद 48 कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक-एक दिन का वेतन काटा। जबकि नोटिस का जवाब सभी से मांगा है।

कहां कितने नोटिस-
नरसिंहगढ़ 23, खिलचीपुर 26, जीरापुर 22, कुरावर 14, सारंगपुर 37, राजगढ़ 21, पचोर 42, खुजनेर 14, ब्यावरा 21 और सुठालिया में 16 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए है।

नशे का कारोबार चरम पर

ब्यावरा में नशे (स्मैक) के आदि हो चुके एक 28 वर्षीय युवक को अपनी जान गंवाना पड़ी। जिला चिकित्सालय से भोपाल ले जाते समय ब्यावरा के इंदिरा नगर में रहने वाले युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजू पिता बद्रीप्रसाद विश्वकर्मा (28) निवासी इंदिरा नगर की मौत पूरी तरह से नशे का आदि हो जाने के कारण हो गई। दो दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था, जहां से उसे भोपाल ले जाया गया था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि वह चार-पांच साल से नशे की चपेट मे आ गया था, इसी ने उसकी जान ले ली।

Home / Rajgarh / आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को थमाए नोटिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.