राजगढ़

चल समारोह में गुर्जरों ने दिखाए करतब

चल समारोह में करतब दिखाए युवा

राजगढ़Sep 18, 2018 / 01:29 pm

Amit Mishra

चल समारोह में गुर्जरों ने दिखाए करतब

राजगढ़. गुर्जर समाज के आराध्यदेव भगवान देवनारायण जी की जयंती पर शहर में चल समारोह निकाला गया। क्षेत्र में समाज का बाहुल्य होने के कारण हजारों की संख्या में लोग इस समारोह में शामिल हुए। खुजनेर रोड स्थित भगवान देवनारायण मंदिर से विधि-विधान से चल समारोह की शुरूआत की गई। करीब सात किमी लंबे इस चल समारोह में समाज के युवाओं द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।

जगह जगह हुआ स्वागत
चल समारोह का जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ चल समारोह वापस भगवान देवनारायण मंदिर पहुंचा। जहां महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इससे पहले समाज के उत्थान को लेकर वरिष्ठ लोगों ने मंच से अपने विचार रखे और शिक्षा पर जोर देने के साथ ही कुप्रथाओं को खत्म करने की बात कही।

 

समाजजनों में काफी उत्साह

भगवान विष्णु के अवतार व गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण जी का जंयती गुर्जर समाजजन द्वारा जन्मोत्सव मनाकर प्रमुख मार्ग से होती हुई एक शोभायात्रा निकाली गई। जयंती को लेकर समाजजनों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। यात्रा का जगह-जगह हारफूलों से स्वागत किया गया। वहीं डीजे की धून पर श्रद्धालु झूमते रहे। मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

भगवान देवनारायण के स्थल पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना करके स्थल पर झंडे का निशान चढ़ाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए।


हर वर्ष मानते है जयंती
गुर्जर समाज के लोगों का कहना है कि शहर में हर वर्ष भगवान देवनारायण जी की जयंती पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन सभी श्रृद्वालु पूरे भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही युवाओं द्वारा दिखाए जाने वाला करतब को देखने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ लगती हैं। युवाओं के इस करतब को देखकर लोग दातो तले अगूंली दबा लेते हैं।

Home / Rajgarh / चल समारोह में गुर्जरों ने दिखाए करतब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.