script

पूरे प्रदेश में आज BJP का प्रदर्शन,लेकिन राजगढ़ में सिर्फ कांग्रेस की महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन

locationराजगढ़Published: Jan 24, 2020 11:22:33 am

Submitted by:

Amit Mishra

22 जनवरी को हो चुके प्रदर्शन को देखते हुए लिया फैसला

bjp PROTEST

BJP

भानु ठाकूर की रिपोर्ट…
राजगढ़ में सीएए के समर्थन में रैली के दौरान भाजपा नेताओं का कलेक्टर और एसडीएम के साथ हुए विवाद के बाद भाजपा के द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। लेकिन राजगढ जिले में होने वाले इस प्रदर्शन को भाजपा ने स्थागित कर दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा का राजगढ़ में आज होने वाला प्रदर्शन स्थगित हो गया है। भाजपा ने 22 जनवरी को हो चुके प्रदर्शन को देखते हुए यह निर्णय लिया है। वही राजगढ जिले में कांग्रेस की महिलाओं द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आज प्रदेश के सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रम में एक मुद्दा राजगढ़ की थप्पड़ मार घटना भी है। लेकिन
फिरहाल जिले में बीजेपी ने प्रदर्शन न करने का फैसला लिया है।

प्रशासन ने कड़ी तैयारियां की हैं
सभी जिलों में प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी तैयारियां की हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेटिंग के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने भी प्रदर्शन को लेकर तैयारियां की हैं। इसको लेकर नगर से कलेक्ट्रेट तक पुलिस बल की तैनाती के साथ कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


नेतृत्व पूर्व मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार करेंगे
इधर रायसेन जिले में भाजपा ने जिलेभर से पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलाया है। प्रदर्शन रैली दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार करेंगे।

पदाधिकारी शामिल होंगे
राययेन जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, युवा नेता मुदित शेजवार, महामंत्री राकेश तोमर, नगर मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने भाजपाइयों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

 

ये रहेगी प्रशासन और पुलिस की तैयारी
रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर चारों तरफ बैरिकेट्स लगाए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस अधिकारी, जिला पुलिस बल, एसएएफ, होमगार्ड सैनिकों को तैनात किया जाएगा। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया जाएगा। ज्ञापन के लिए प्रमुख पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो