scriptदिग्विजय सिंह ने साधा निशाना- गद्दारों के लिए बोली यह बात | Digvijay Singh targeted Jyotiraditya Scindia | Patrika News

दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना- गद्दारों के लिए बोली यह बात

locationराजगढ़Published: Dec 06, 2021 10:11:42 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

हम कालाबाजारी करने वालों के घर जाकर रामधुन करेंगे

दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना- गद्दारों के लिए बोली यह बात

दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना- गद्दारों के लिए बोली यह बात

राजगढ़/ ब्यावरा. पहले जनजागरण पद यात्रा और अब कुछ अन्य आयोजनों में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने पत्रिका से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश में जो चल रहा है वह सही नहीं है। इस देश में हर धर्म के लोगों को अपने धर्म का पालन करने, उसे मानने का अधिकार है। हमारी हमेशा लड़ाई विचारधारा की रही है।

शनिवार को ही उनके गृह क्षेत्र राघौगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर उन्होंने कहा कि देश में जब भी इतिहास लिखा जाता है तो परिवार के एक व्यक्ति की गलती से आने वाली पीढिय़ां उसे गद्दार ही मानती है। उन्होंने कहा कि जब कोई गद्दारी करता है तो इतिहास में उन्हें गद्दार ही कहा जाता है। किसान आंदोलन को लेकर सिंह ने कहा कि सरकार का रवैया शुरू से ही इस आंदोलन को लेकर सही नहीं रहा है। केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को लेकर कही गई बात को लेकर सिंह ने क हा कि यदि सरकार के पास 700 से अधिक मारे गए किसानों की जानकारी नहीं है। तो कांग्रेस उन्हें उपलब्ध करा देगी। इसकी पूरी सूची राहुल गांधीजी के पास है। हम उन्हें सूची दे देंगे।

महाराष्ट्र में रोजगार के नाम पर शोषण- अमानवीय परिस्थतियों में कराया काम, दाल-रोटी के लिए तरसाया

दिग्विजय सिंह से बातचीत के अंश
प्रश्न- पिछले चुनाव की अपेक्षा चंबल क्षेत्र में कांग्रेस के लिए चुनौती बढ़ी है, इसे कैसे अगले चुनाव में मैनेज करेंगे?
जवाब- कांग्रेस संगठनात्मक रूप से चंबल में काफी मजबूत है। जहां तक बात पार्टी की है तो हमारी लड़ाई हमेशा विचारधारा की रही है, इसी आधार पर हम चुनाव लड़ेंगे।
प्रश्न– आपके गृह क्षेत्र में आपके करीबी कहे जाने वाले कांग्रेस नेता को सिंधिया ने बीजेपी की शपथ दिलाई है, क्या यह नुकसान नहीं है?
जवाब- देखिए, हर कोई कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन एक बात हमेशा याद रखी जाना चाहिए कि जब भी इतिहास लिखा जाता है तो गद्दारी करने वालों को गद्दार ही कहा जाता है।
प्रश्न- लोकसभा में केंद्र सरकार ने कहा कि किसान आंदोलन में कितने किसान मरे इसकी कोई जानकारी नहीं है?
जवाब- राहुलजी के पास मारे गए सभी किसानों की लिस्ट है। कांग्रेस उन्हें मुहैया करा देगी। केंद्र हमेशा से ही किसानों के आंदोलन के खिलाफ रही है। हम उनके साथ हैं।
प्रश्न- जिले के एक आरएसएस कार्यकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि आपने उनके बारे में गलत कहा?
जवाब-छापीहेड़ा के ही एक आदमी ने संबंधित व्यक्ति की शिकायत की थी कि फला व्यक्ति कालाबाजारी कर रहा है।मैंने कहा यदि ऐसा हो त हम उनके घर जाकर रामधुन करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो