scriptदिग्विजय की कार्यकर्ताओं को नसीहत, ऐसी बात सबके सामने नहीं- कान में कहें | digvijay teaches the important thing to candidate | Patrika News

दिग्विजय की कार्यकर्ताओं को नसीहत, ऐसी बात सबके सामने नहीं- कान में कहें

locationराजगढ़Published: Aug 25, 2018 02:19:29 pm

Submitted by:

Faiz

दिग्विजय की कार्यकर्ताओं को नसीहत, ऐसी बात सबके सामने नहीं- कान में कहें

ekta yatra

दिग्विजय की कार्यकर्ताओं को नसीहत, ऐसी बात सबके सामने नहीं- कान में कहें

राजगढ़ः मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बिखरे पन्ने जोड़कर सब कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बाधने की जिम्मा लेने वाले एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश में कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के टिकट दावेदारों को नसीहत दी कि वह टिकट की मांग को लेकर चिल्लाना बंद करें और अगर किसी तरह अपनी बात का निराकरण चाहते हैं तो अपनी बात को कान में आकर कहें। उन्होंने कहा कि, पार्टी जिसे भी टिकट देगी, पार्टी के सभी कार्यकर्ता उसका साथ ईमानदारी से देंगे।

 

ekta yatra

शोरगुल ना करें कान में बताएं

आपको बता दें कि पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह इन दिनो पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए प्रदेशभर में एकता यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान दिग्विजय प्रदेश के राजगढ़ पहुंचे, जहां आयोजित सभा के दौरान कार्यक्ताओं में टिकट को लेकर काफी शोरगुल नज़र आया। इस शोरगुल का निराकरण करते हुए दिग्विजय ने पार्टी से टिकट की दावेदारी करने वालों से कहा कि, आप लोग अपनी बात रखने के लिए बारी-बारी से मेरे पास आइए, इस तरह चिल्लाना ठीक नहीं है। दिग्विजय ने यह भी कहा कि, आप लोगों को जो भी कहना है मिझसे कान में आकर कहें। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि इस समय टिकट के लिए एक अनार सौ बीमार वाली स्थितियां बनी हुई हैं।

योग्य व्यक्ति को जरूर मिलेगा टिकट

एकता यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने पहले दावेदारों से बात की, इसके बाद वे कार्यकर्ताओं से भी मिले। इस दौरान भीड़ बढ़ने पर दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं की लाइन लगवाई और एक-एक कार्यकर्ता से कान में बात सुनकर चर्चा की। उन्होंने टिकट की दावेदारी करने वालों को इस बात का आश्वासन दिया कि, योग्य व्यक्ति को टिकट मिलने से कोई रोक नहीं सकता। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में गुटबाजी में बिखरी प्रदेश कांग्रेस को एक सूत्र में बांधने का जिम्मा उठाए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पूरे प्रदेश में एकता यात्रा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठकें कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो