सर्जन की गैर मौजूदगी नहीं कर रही थीं सीजर
जिला अस्पताल में एक दूसरा मामला सामने आया। जहां प्रसूता को गंभीर बताते हुए उसे रैफर किया जा रहा था। इस पर डॉक्टर आकांक्षा सिंह और पूजा तिवारी का कहना था कि जब तक सर्जन हमारे साथ नहीं होगी। हम दोनों डीजीओ सीजर नहीं कर सकते।
इस पर सिविल सर्जन आरजी कौशल खुद अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीनियर डॉक्टर की जरूरत नहीं है। मैं स्वयं यहां लिखकर दूंगा आप सीजर कीजिए। उन्होंने फोन पर ही दोनों महिला डॉक्टरों को सीजर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पुराना ढर्रा नहीं चलेगा। इसमें सुधार कीजिए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं दे। वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मित्तल ने कहा कि पहले हम यही प्रयास करेंगे कि डिलेवरी नार्मल हो,लेकिन कुछ परेशानी होती है तो सीजर की सोचेंगे।
इस तरह रैफर करना कतई सही नहीं है। हमारी कोशिश यह रहना चािहए कि अधिक से अधिक मरीजों को हम कैसे लाभ दे सकें। इसलिए मुझे सूचना मिलते ही मैं खुद ट्रामा सेंटर पहुंचा।
– आरजी कौशल, सिविल सर्जन