scriptDigvijaya Singh : पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा दावा, बोले-BJP में शुरु होगी अंदरूनी लड़ाई | Former CM Digvijay Singh made a big claim, said - internal fight will start in BJP | Patrika News
राजगढ़

Digvijaya Singh : पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा दावा, बोले-BJP में शुरु होगी अंदरूनी लड़ाई

MP Loksabha Election Result 2024 : मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। इधर दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि बीजेपी में अंदरूनी लड़ाई शुरु हो जाएगी।

राजगढ़Jun 04, 2024 / 04:25 pm

Himanshu Singh

digvijaya singh
मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव 2024 (loksabha election 2024) में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन स्वीप कर दिया है। यहां पर कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। देशभर में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व सीएम और राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा दावा भी कर दिया है।

पूर्व सीएम ने बीजेपी को लेकर किया बड़ा दावा

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके लिए मैं राहुल गांधी को भी बधाई देना चाहूंगा। उनकी विचारधारा, मेहनत और प्रतिबद्धता की जीत है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि किसी भी हालत में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला है। अगर ऐसा हुआ तो उनमें अंदरूनी लड़ाई शुरु हो जाएगी।

Hindi News/ Rajgarh / Digvijaya Singh : पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा दावा, बोले-BJP में शुरु होगी अंदरूनी लड़ाई

ट्रेंडिंग वीडियो