scriptवेतन नहीं मिला तो नपाकर्मी करेंगे आंदोलन | If not received salaries will Npakrmi movement | Patrika News

वेतन नहीं मिला तो नपाकर्मी करेंगे आंदोलन

locationराजगढ़Published: Jun 16, 2015 11:26:00 pm

नगरपालिका सफाईकर्मी
वेतन की मांग पर अड़ गए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर कलेक्ट्रेट रेट पर भुगतान
नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।

Rajgarh news

Rajgarh news

राजगढ़। नगरपालिका सफाईकर्मी वेतन की मांग पर अड़ गए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर कलेक्ट्रेट रेट पर भुगतान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। कई कर्मचारियों को नगरपालिका में काम करते-करते 10 से 15 वर्ष हो चुके हैं। इसके बाद भी 3500 तक ही वेतन दिया जाता है। कई बार इस संबंध में वे अपनी मांग ज्ञापन के माध्यम से रख चुके हैं। लेकिन हल नहीं निकलने पर अब आंदोलन की राह पकड़ने की बात कही जा रही है। मंगलवार को सभी सफाईकर्मी एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर के सामने अपनी बात रखी।

नपा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा व अजाक्स संगठन के महासचिव कैलाशनारायण खरे ने कहा कि कर्मचारियों को लंबा समय हो गया है। लेकिन काम की तुलना में वेतन नहीं मिलता। पूर्व में कलेक्ट्रेट रेट पर वेतन देने की बात कही गई थी। लेकिन अब ऎसा कुछ भी नहीं किया जा रहा।

यही नहीं कर्मचारियों ने बताया कि जो कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग पर दबाव बनाता है। तब उसे निकाल दिया जाता है। ऎसे दो कर्मचारियों को पूर्व में निकाला जा चुका है। लेकिन अब सारे कर्मचारी एक होकर वेतन की मांग के लिए संघर्ष करेंगे। इसके लिए कर्मचारियों ने एक सप्ताह का समय नगरपालिका को दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो