scriptदिन दहाड़े लूट, महिलाओं से छीन ले गए डेढ़ किलो चांदी | loot in rajgarh city | Patrika News

दिन दहाड़े लूट, महिलाओं से छीन ले गए डेढ़ किलो चांदी

locationराजगढ़Published: Mar 11, 2018 01:15:28 pm

पहले से ही घात लगाए बैठे थे दो युवक,पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी…

loot
राजगढ़। शहर के किला मोहल्ले में स्थित एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर आई महिला से दिन दहाड़े बाइक सवार दो युवक करीब दो किलो चांदी छीनकर भाग निकले।

जिसे वह गिरवी रखने के लिए आई थी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश के लिए दुकान सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरु कर दिया हैं।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन तंवर निवासी रातलिया हाल मुकाम संकट मोचन कॉलोनी शनिवार शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी कंचनबाई के साथ किला स्थित सर्राफा व्यापारी के पास पहुंचा था। चांदी से भरी थैली लिए कंचन बाई दुकान के लेंटर पर बैठी थी, जबकि गोवर्धन तंवर दुकान के अंदर बात करने के लिए गया हुआ था।
इसी बीच पहले से ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने कंचनबाई के हाथों से थैली छीनी और बाइक पर बैठकर भागने लगे। इस बीच कंचनबाई बाइक पकड़े अपनी थैली छुडऩे के प्रयास में 20 मीटर तक घिसटते गई।
चिल्लाचोट सुनने के बाद आसपास के लोगों ने जब तक ध्यान दिया, तब तक आरोपी घूमघाटी के रास्ते कालीपीठ रोड़ की तरफ भाग गए। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने के बाद उन्होंने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी हैं।
यहां चादर चढ़ाकर मांगी दुआ

बाबा बदख्शानी की दरगाह की सालाना उर्स की शनिवार से शुरुआत हो गई हैं। जिसके बाद वहां संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर बाबा को चादर चढ़ाई। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि की दुआ मांगते हुए शीघ्र ही उनके नियमितीकरण और वेतन वृद्धि जैसी मांगे पूरी करने को लेकर भी दुआ मांगी।
धरने पर बैठी एनएनएम की बिगड़ी तबियत:
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। वहीं रायसेन में भी शनिवार को चौथे दिन भी न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल जारी रही।
राजगढ़ में हड़ताल के दौरान एक एनएनएम की तबियत भी बिगड़ गई। जिसके बाद उसे तुरतफुरत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं इससे पहले हड़तालियों ने मांगे नहीं माने जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में खिलचीपुर नाके पर आसपास संचालित हो रही दुकानों पर पहुंचकर भीख मांगी।
यहां उनका कहना था कि लंबे समय से हमारी मांगे लंबित है और इन मांगों पर पहले आश्वासन दिया गया था। लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया, ऐसे में हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा हैं। वेतन उतना नहीं है कि सही तरीके से परिवार का पालन पोषण कर सके।
धरना प्रदर्शन के दौरान एक एएनएम की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह पसीना पसीना हो गई। जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

जहां उनका बीपी हाई बताया गया। हालांकि समय पर उपचार मिल जाने के कारण अब उनकी तबियत ठीक बताई जा रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो