राजगढ़

विधायक की कोरोना से मौत, ब्यावरा विधायक थे गोवर्धन सिंह दांगी

विधायक की कोरोना से मौत, कांग्रेस के ब्यावरा विधायक थे गोवर्धन सिंह दांगी

राजगढ़Sep 15, 2020 / 11:06 am

Hitendra Sharma

राजगढ़. मध्य प्रदेश में कोराना संक्रमण की चपेट में आने से विधायक का निधन हो गया। कांग्रेस के ब्यावरा विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का कोरोना संक्रमण के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा था। आज दिल्ली के मेदांता में उनका निधन हो गया।
दरअसल ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के परिवार के सदस्य भी कोरोना की चपेट में आ गये थे। उनकी पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना संक्रमित हो गये थे। बाद में विधायक दांगी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी। तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया। विधायक दांगी के निधन से मध्य प्रदेश में एक और सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में अब मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे ।
कांग्रेस विधायक के निधन के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर के जरिये इसकी सूचना दी है। कांग्रेस के टिवटर से लिखा गया है कि मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें।

Home / Rajgarh / विधायक की कोरोना से मौत, ब्यावरा विधायक थे गोवर्धन सिंह दांगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.