scriptविधायक ने दी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को धमकी, कहा-‘जिंदा जला देंगे’, देखें वीडियो | MLA warning burn alive for Pragya Thakur on support of Nathuram Godse | Patrika News

विधायक ने दी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को धमकी, कहा-‘जिंदा जला देंगे’, देखें वीडियो

locationराजगढ़Published: Nov 29, 2019 01:40:14 pm

Submitted by:

Amit Mishra

सांसद प्रज्ञा सिंह द्वारा नाथूराम गोडसे के समर्थन में दिए गए बयान के बाद कांग्रेस ने हर ब्लाक में किया पुतला दहन

विधायक ने दी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को धमकी, कहा-'जिंदा जला देंगे', देखें वीडियो

विधायक ने दी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को धमकी, कहा-‘जिंदा जला देंगे’, देखें वीडियो

ब्यावरा @राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट…

राजगढ़। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे के समर्थन में दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। प्रदेश के राजगढ जिले ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने एक विवादित बयान देते हुए कहा बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर जिंदा जला देंगे की बात कही। कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं उनके हत्यारे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला क्या वो खुद यहां आई तो पुतले के साथ-साथ प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी जला देंगे।

 

विधानसभा ब्यावरा में प्रदर्शन कर रहे थे विधायक
ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी लोकसभा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ विधानसभा ब्यावरा में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला भी जलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि प्रज्ञा सिंह द्वारा नाथूराम गोडसे के समर्थन में दिए गए बयान के बाद कांग्रेस हर ब्लाक में प्रज्ञा सिंह का पुतला दहन किया। विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रज्ञा सिंह गलत बयान बाजी करती हैं यदि वे कभी ब्यावरा आई तो ने जिंदा जला देंगे।

 

ये है मामला
लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे. इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया जिसमें गोडसे ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था। जब डीएमके सांसद ए राजा बोल ही रहे थे उसी समय प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए कहा कि आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं। उनके इस बयान के बाद लोकसभा में हंगामा मच गया था।

विधायक ने दी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को धमकी, कहा-'जिंदा जला देंगे', देखें वीडियो

प्रज्ञा को रक्षा समिति से हटाया
सांसद प्रज्ञा ठाकुर को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लगातार देशभक्त बताने की कीमत चुकानी पड़ी है। आखिरकार बीजेपी ने गुरुवार को उन्हें रक्षा संबंधि मामलों की संसदीय समिति से निकाल दिया है। साथ ही उन पर इस सत्र में पार्टी की संसदीय दल की बैठक में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है। हालांकि विपक्षी दल इस कार्रवाई को दिखावा बताते हुए प्रज्ञा को पार्टी से निकालने पर अड़े हैं। नतीजतन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सफाई देने सामने आना पड़ा। नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो