राजगढ़

MP Board Result 2019: 10 वीं में जागृति और 12 वीं में रमा दांगी ने मारी बाजी

कक्षा बारहवीं में 8527 जबकि दसवीं कक्षा में 12480 विद्यार्थियों को सफलता मिली…

राजगढ़May 15, 2019 / 05:30 pm

Amit Mishra

TS SSC Result 2019

राजगढ़. माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के दसवीं बारहवीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को सुबह करीब 11 बजे बोर्ड की बेबसाइट पर जारी किए गए। जिसमें जिले के तीन विद्यार्थियों को प्रदेश की प्राविण्य सूची मेंं स्थान मिला है। बारहवीं कक्षा में ब्यावरा के खुजरिया गांव की रमा दांगी ने कला संकाय में 500 में से 466 अंक लेकर प्रदेश में सांतवा हांसिल किया जबकि दसवीं में सारंगपुर के शासकीय हाईस्कूल पड़ाना की जागृति जाट 492 अंक के साथ सातवें तो सारंगपुर के अभिषेक राजपूत 489 अंक के साथ प्रदेश में दसवें स्थान पर रहे। माध्यमिक परीक्षा मंडल की दोनो परीक्षाओं में इस बार जिले से 36610 शामिल हुए थे। जिसमें दसवीं के 22889 और बारहवीं के 13721 विद्यार्थी शामिल थे। इनमें से कक्षा बारहवीं में 8527 जबकि दसवीं कक्षा में 12480 विद्यार्थियों को सफलता मिली।


प्रदेश में इन्होंने मारी बाजी

12 वीं शउमावि खजुरिया स्कूल से रमा ने 466 अंक प्रात्त कर सांतवा स्थान हासिल किया।

कक्षा 10 वीं शा. हाईस्कूल मऊ से जागृति ने 492 अंक प्रात्त कर सांतवा स्थान हासिल किया।

कक्षा 10 वीं शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर सारंगपुर के अभिषेक 489 अंक प्रात्त कर दसवां स्थान हासिल किया।

कक्षा 12 वीं में जिले के इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी संकाय कला समूह

संकाय कला समूह
विद्यार्थीप्राप्तांक विद्यालय
गिरजा462विवेकानंद एकेडमी ब्यावरा
पूजा452शासकीय हायरसेकेन्डरी गांगाहोनी
विज्ञान समूह
रायल हाइ्टज हायर सेकेन्डरी स्कूल जीरापुर के राम ने 467 अंक हासिल किया
मानस हायर सेकेन्डरी स्कूल ब्यावरा के गोतम ने 460 अंक हासिल किया
मदर टेरेजा कान्वेंट स्कूल ब्यावरा के अमन ने 459 अंक हासिल किया।
मानस हायर सेकेन्डरी स्कूल ब्यावरा की पायल ने 459 अंक हासिल किया।
कामर्स समूह
आदर्श पब्लिक हायरसेकेन्डरी स्कूल कुरावर की सोनाली ने 462 अंक हासिल किया।

आदर्श पब्लिक हायरसेकेन्डरी स्कूल कुरावर की ईशू ने 460 अंक हासिल किया।

 

कृषि समूह
सर्वोदय हायर सेकेन्डरी पब्लिक स्कूल तलेन के माखन ने 446 अंक हासिल किया।
विंध्याचल हाईस्कूल गांगाहोनी ब्यावरा के दीपक ने 446 अंक हासिल किया।

कक्षा 10 वीं में ये विद्यार्थी रहे अव्वल

विजया कान्वेंट स्कूल जीरापुर ने गौरव ने 488 अंक हासिल किया।
एमबी कान्वेंट हाईस्कूल भैंसवामाता जी के उधम ने 484 अंक हासिल किया।
शास्त्री स्मृति वीएमएचएस सारंगपुर अमन ने 484 अंक हासिल किया।
मदर टेरेसा कान्वेंट हाईस्कूल खिलचीपुर अनमोल ने 482 अंक हासिल किया।
 


मुख्यमंत्री ने दी बधाई…
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिये माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभी अधिकारियों कर्मचारियों की भी सराहना की है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.