राजगढ़

MP Election results : भाजपा के दो तो कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने कराई जीत दर्ज

जीत के बाद जनता को दिया धन्यवाद…

राजगढ़Dec 11, 2018 / 07:37 pm

Amit Mishra

तीन राज्यों की हार पर पीएम मोदी और बीजेपी को अयोध्या के संतों की बड़ी सलाह

राजगढ़। जिले के सभी विधानसभा सीटों का रिजल्ट आ चुका है। राजगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के बापूसिंह तंवर 31184 वोटों से जीते है। वही ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस के गोवर्धन दांगी 860 वोटों से जीते है। खिलचीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रियवृत सिंह 29656 से जीते है। नरसिंगढ़ विधानसभा से भाजपा राजवर्धन सिंह 9534 वोटों से जीते है। सारंगपुर विधानसभा से भाजपा के कुँवर कोठार 5093 से जीते है। इस तरह राजगढ जिले के पांचों विधानसभा सीटों से भाजपा के दो और कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई हैं।
दोनों पाटियों दे रही है एक दूसरे को टक्कर….
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना अंतिम चरण में है। अभी तक के चुनाव परिणाम के अनुसार मध्यप्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस 115 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं भाजपा 103 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुजन समाजवादी पार्टी भी 4 सीटों पर आगे है तो वहीं समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर जमी हुयी है। जबकि इन 230 सीटों पर 4 निर्दलीय भी अपनी दमदारी पेश कर रहे हैं।

मतगणना के बाद सील होंगे EVM

मतगणना के पश्चात् ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी को आयोग के निर्देशानुसार पुनः सील किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी एवं केन्द्रीय प्रेक्षक अपने हस्ताक्षर सहित सील करेंगे एवं सभी उम्मीदवारो और निर्वाचन अभिकर्ताओं को भी अपने हस्ताक्षर सहित मुहर लगाने की अनुमति होगी।

मतों की गणना के पश्चात् ईव्हीएम (बैटरी सहित) एवं व्हीव्हीपीएटी (व्हीव्हीपीएटी स्लिप, पेपर रोल एवं बैटरी सहित) उसी स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी।

निर्वाचन याचिका दाखिल करने की अवधि पूर्ण होने तक और सबंधित माननीय उच्च न्यायालय से निर्वाचन याचिका सूची प्राप्त होने तक सभी मशीने स्ट्रांग रूम में रखी जायेंगी। निर्वाचन याचिका दाखिल करने की अवधि परिणाम घोषित होने से 45 दिन तक होती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.