script24 पलंग पर 65 मरीज, हर पलंग पर दो से तीन महिलाएं भर्ती | MP Health | Patrika News

24 पलंग पर 65 मरीज, हर पलंग पर दो से तीन महिलाएं भर्ती

locationराजगढ़Published: Jul 10, 2017 10:36:00 pm

Submitted by:

Bharat pandey

बारिश नहीं होने और तेजी से बढ़ रही उमस के बाद मौसमी बीमारियां घर कर रही हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही

rajgarh

rajgarh


राजगढ़
. बारिश नहीं होने और तेजी से बढ़ रही उमस के बाद मौसमी बीमारियां घर कर रही हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। हालात यह है कि एक पलंग पर दो से तीन मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा हैं। सोमवार को जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड में बड़ी तादाद में मरीज भर्ती थे।

24 पलंग वाले इस वार्ड में रिकार्ड के अनुसार 65 मरीज भर्ती है, जिनका इलाज बारी-बारी से किया जा रहा हैं। वही जिनको बाटल लगी है, उन्हें एक पलंग पर दो से तीन महिलाओं को लेटाया जा रहा हैं। बढ़ते मरीजों की संख्या से स्टाफ भी परेशान हैं। ऐसे में ट्रेनी स्टाफ का सहारा लिया जा रहा हैं।

अस्पताल में भर्ती मरीजों से जब बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पेट और वायरल फीवर से परेशान हैं। अस्पताल में जब पहुंचे, तो वार्ड में न तो पलंग है और न अतिरिक्त बिस्तर। ऐसे में कई लोगों को बॉटल या इंजेक्शन आदि के लिए इंतजार करना पड़ रहा हैं। यह पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी ऐसी स्थिति बन चुकी हैं। यदि यही हाल रहा और बारिश आ जाती है, तो मरीजों की संख्या में इजाफा होगा और अस्पताल में भी जो पलंग बरामदें में रखे है, उन्हें भी रखने के लिए जगह नहीं बचेगी। मरीजों की संख्या बढऩे के कारण एक ही वार्ड में कई मरीज भर्ती हैं। वही उनके परिजन भी डेरा डाले हुए हैं। जिसके कारण न सिर्फ स्टाफ को मरीजों की इलाज में परेशानी होती है। बल्कि बार-बार अस्पताल में जूते चप्पल पहनकर आने इंफेक्शन का डर भी बना रहता हैं।

कही बदल न जाए ट्रीटमेंट
अस्पताल में अधिकांश इलाज पलंग के नंबरों के हिसाब से चलता हैं, लेकिन अब तो नंबर का कोई कॉलम ही नहीं रहा। जहां भी जगह मिल रही है, मरीज को वहां बॉटल या इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक जो कोर्स लिखकर मरीज के लिए लिखकर गए हैं। मरीजों की संख्या में इजाफा होने के चलते ट्रीटमेंट न बदल जाए। सूत्रों की माने तो यहां चिकित्सकों की आपसी तालमेल के कारण एक-दूसरे के मरीजों को देखा नहीं जाता। इतना ही नहीं मरीजों की छुट्टी भी नहीं की जाती।

जानकारी मिलने के बाद दस बिस्तर महिला वार्ड में बढ़वाए गए हैं। वही 50 पलंग सात दिन के अंदर राजगढ़ आ जाएंगे। एकाएक मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ी हैं।
-अशफाक अली, स्टोर कीपर जिला चिकित्सालय राजगढ़
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो