scriptmp theft : स्ट्रीट लाइटों की केबल चोरी करता था बदमाश, इलेक्ट्रिक उपकरण किया जब्त | mp theft : young man used to steal street lights | Patrika News

mp theft : स्ट्रीट लाइटों की केबल चोरी करता था बदमाश, इलेक्ट्रिक उपकरण किया जब्त

locationराजगढ़Published: Aug 19, 2019 12:29:07 pm

-राजगढ़ चौराहा से रेल्वे स्टेशन अंडरब्रिज के बीच केबल चुराते पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा, डेढ़-डेढ़ सौ मीटर के दायरे में टुकड़ों में काटी केबल, इसीलिए बंद है लाइटें

news

रात में फोरलेन की केबल काटकर ले जाता था बदमाश, धराया

ब्यावरा. करीब दो से तीन माह से बंद पड़ी बाइपास क्षेत्र की फोरलेन की स्ट्रीट लाइटों का कारण सामने आ गया है। यहां एक शातिर बदमाश न सिर्फ केबलें mp theft चोरी करता था बल्कि अन्य बिजली के उपकरण भी वह चुरा ले जाता था। पुलिस और दीलिप बिल्डिकॉन की पेट्रोलिंग टीम ने रंगेहाथ उक्त बदमाश को दबोचा है।


जानकारी के अनुसार बदमाश ने राजगढ़ चौराहा से रेल्वे स्टेशन चौराहा के बीच डेढ़-डेढ़ सौ मीटर के दायरे में जगह-जगह से केबल काटी, केबल काटकर वह ले जाता था और बाकी के अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण भी वह चुरा ले जाता था। दो दिन पहले भी रात में घटना को अंजाम दे रहे ऐसे बीनागंज क्षेत्र के बदमाश को पुलिस के साथ ही एजेंसी की टीम ने दबोचा है। देहात पुलिस के अनुसार आरोपी भूरा पिता गोविंद भारती निवासी ऊतखेड़ी (चांचौड़ा) को गिरफ्तार किया है उसके खिलाफ चोरी की धारा-379 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

फोरलेन की केबल चुराई थी

बताया जाता है कि उक्त आरोपी महीनेभर से ऐसे ही वारदातों को अंजाम दे रहा था, जैसे ही निर्माण एजेंसी बिजली गुल रहने के कारणों को ढूंढ़ती बदमाश वारदात कर जाता। इसीलिए महीनेभर से भी अधिक समय से यह खामी ढूंढ़ी नहीं जा सक रही थी। आरोपी ने पैंची के आस-पास भी फोरलेन की केबल चुराई थी, जिसे उसने चुराना कबूला है, वहां भी टीम ने रंगेहाथों इसे पकड़ा था।

 

शहर में सक्रिय बीनागंज-चांचौड़ा क्षेत्र का गिरोह
सूत्रों के अनुसार शहर सहित फोरलेन की उक्त वारदातों को अंजाम देने में बीनागंज-चांचौड़ा क्षेत्र का गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह न सिर्फ फोरलेन के तार, केबल इत्यादि काटता है बल्कि शहर में भी रेकी करता है। दिन में घूम-घूमकर घरों पर नजर रखते हैं फिर आधी रात को पुलिस की औपचारिक गश्त के बाद वारदातों को अंजाम देते हैं। साथ ही बाइक चोरी को प्रोफेशन बना चुके बदमाश भी इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, जिन पर पुलिस पूरी तरह से शिकंजा नहीं कस पा रही है। यह गिरोह शहर सहित क्षेत्र मेें लंबे समय से सक्रिय है।


हम ठीक करें, बदमाश चुरा लेते हैं केबल
ब्यावरा बाइपास और पैंची में लगातार ऐसी ही वारदातें हो रही हैं। इसी कारण बिजली चालू ही नहीं हो पा रही। जब भी हम ठीक करते हैं फिर बदमाश चुरा लेते हैं, इसीलिए दिक्कतें आ रही है।
-मुख्तियार खान, साइड इंचार्ज, फोरलेन पेट्रोलिंग, दीलिप बिल्डिकॉन प्रालि

ट्रेंडिंग वीडियो