scriptसड़क हादसे में एक की मौत, एक गंंभीर | One killed in a road accident, a serious | Patrika News

सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंंभीर

locationराजगढ़Published: Dec 01, 2016 11:24:00 pm

Submitted by:

Ram kailash napit

राजगढ़ रोड पर पीपलबे आश्रम के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजगढ़/ब्यावरा. राजगढ़ रोड पर पीपलबे आश्रम के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्साल ले जाया गया। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ब्यावरा की ओर से जा रहे बाइक (एमपी04 एमएक्स1807) सवार मांगीलाल पिता श्यामलाल तंवर(22) निवासी जमशेरपुरा (राजगढ़) और प्रेम तंवर निवासी नजीराबाद को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, प्रेम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। बाइक से दोनों ब्यावरा से राजगढ़ के पास अपने गांव जमशेरपुरा जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। वाहन को टक्कर कैसे लगी इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने एम्बुलेंस और डायल-100 को सूचना दी। तब जाकर वे घायलों को जिला चिकित्सालय ले जा पाए। मौत का पता चलते ही गांव से परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो