scriptPandit Pradeep Mishra Shiv Mahapuran katha will be held in rajgarh month of Sawan 19-23 august | Pandit Pradeep Mishra Shiv Mahapuran katha : सावन महीने में एमपी के इस जिले में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, जानें पूरा कार्यक्रम | Patrika News

Pandit Pradeep Mishra Shiv Mahapuran katha : सावन महीने में एमपी के इस जिले में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, जानें पूरा कार्यक्रम

locationराजगढ़Published: Jul 25, 2023 06:04:27 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

Pandit Pradeep Mishra Shiv Mahapuran katha सावन के पावन महीने में कुबेरेश्वर धाम के प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा राजगढ़ में 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा सुनाएंगे, कथा के आयोजन की तैयारियां जोरों पर।

pandit_pradeep_mishra_1.jpg

Pandit Pradeep Mishra Shiv Mahapuran katha : कुबेरेश्वर धाम प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले सावन के पावन महीने में राजगढ़ में 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। राजगढ़ में शिव महापुराण कथा के आयोजन की जानकारी खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने मैनपुरी में चल रही अपनी कथा के दौरान दी है। राजगढ़ में होने वाली शिव महापुराण कथा के बारे में बताते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि 19 से 23 अगस्त मां जालपा की नगरी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले को दिया गया है, जहां पांच दिन की शिव महापुराण कथा का आयोजन मां जालपा के चरणों में किया जाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.