बाढ़ में फंसे बच्चे को बचाने को लिए पुलिसकर्मी ने जोखिम में डाली जान, कंधे पर बैठाकर सुरक्षित पहुंचाया
पुलिस, लोगों की मदद के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रही है।

राजगढ़. मध्यप्रदेश के कई जिलों में भीषण बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। निचली बस्तियों में पानी भर गया है तो प्रदेश की कई नादियां औऱ नाले उफान पर हैं। लोगों के मदद के लिए कई जिलों में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं। पुलिस, लोगों की मदद के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रही है। ऐसा ही मामला सामने आया है मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में।
भीषण बरसात के मौसम में बाढ़ के दौरान फंसे बुजुर्ग एवं बच्चों को अपने कंधों पर बैठाकर पानी के भारी बहाव से बाहर निकालकर उनकी जान बचाने में थाना प्रभारी तलेन विभेंद्रू व्यंकट टांडिया एवं तलेन पुलिस स्टाफ ने सराहनीय कार्य किया है। तलेन पुलिस ने जान पर खेलकर काशीपुरा निवासी मयंक प्रजापति पिता रामबाबू प्रजापति उम्र 10, रुपेश प्रजापति पिता राम बाबू प्रजापति उम्र 12 साल ,पीरु लाल प्रजापति पिता मूलचंद प्रजापति उम्र 62 साल की जान बचाई है।

बाढ़ में फंस गए थे बच्चे
दरअसल, भीषण बारिश के कारण बच्चे बाढ़ में फंस गए थे। इन्हें बचाने के लिए पुलिस आगे आई। पुलिस के जवानों ने गले तक भरे पानी में उतरकर लोगों की मदद की। इस दौरान बच्चों को कंधे पर बैठाकर पुलिस का एक जवान उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गया।

पुलिस अधीक्षक कने किया सलाम
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ प्रदीप शर्मा ने कहा कि सराहनीय कार्य को जिला पुलिस राजगढ़ का सलाम, निश्चित रूप ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी जिले की पुलिस टीम द्वारा किया गया कार्य अनुकरणीय है। टीम में शामिल उप निरीक्षक आरके काकोडिया, सहायक उप निरीक्षक आर सी नारोलिया, आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक शिव कुमार, सैनिक मोहन सिंह, देवेन्द्र एवं शैलेंद्र सिंह द्वारा किया गया या सराहनीय कृत्य स्मरणीय रहेगा।
अब पाइए अपने शहर ( Rajgarh News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज