दरअसल, नौ-तपा के दौरान पूरे सीजन की सर्वाधिक गर्मी गिरना माना जाता है। इसी बीच तीखी और चिलमिलाती धूप से लोग परेशान होते हैं। हालांकि दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई है लेकिन उसम के कारण दिक्कतें बढ़ी है।
माना जा रहा है कि अभी आगामी दिनों में और गर्मी बढ़ेगी। वहीं, 28-29 मई के आस-पास नौतपा में ही बारिश के आसार भी बन रहे हैं। हालांकि रोहिणी नक्षत्र में बारिश को सही नहीं माना जाता। हालांकि इस बार अप्रैल 2022 से काफी गर्मी का अहसास लोगों को हुआ। अभी भी लोग पूरे एहतियात के साथ गर्मी से बचते हुए घर से निकलते हैं।
वहीं जानकारों का मानना है कि मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर,होशंगाबाद, मंडला में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर अशोक नगर में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा, जबकि शुक्रवार, 27 मई को बारिश की संभावना है।
किसानों के अनुसार नौ तपा में रोहिणी नक्षत्र के दौरान तेज गर्मी पडऩा जरूरी है। यह खेती-बाड़ी के लिए बेहतर मानी जाती है। किसान इन दिनों में ही अपनी मानसूनी तैयारी भी कर लेते हैं।
रूटीन के तापमान में कुछ कमी आई है। कुछ परिवर्तन मौसमी गतिविधियों में देखे गए हैं। इसके चलते दो दिन बारिश और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, गर्मी सामान्य रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
- एसके नायक, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक, भोपाल