scriptरसायनों को छोड़कर जैविक खेती अपनाएं, जहरीले अन्न से बचें | rajgarh news in madhya pradesh | Patrika News

रसायनों को छोड़कर जैविक खेती अपनाएं, जहरीले अन्न से बचें

locationराजगढ़Published: Sep 15, 2018 06:01:31 pm

Submitted by:

Amit Mishra

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किसान सशक्तिकरण अभियान का समापन

news rajgarh

रसायनों को छोड़कर जैविक खेती अपनाएं, जहरीले अन्न से बचें

ब्यावरा. आज हम जहरीली सब्जियां खा रहे हैं, इससे बचने के लिए रासायनिक पदार्थों के उपयोग से बचें, जैविक खेती को अपनाएं और शुद्ध सब्जियां खाएं। यह बात ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किसान सशक्तिकरण अभियान का समापन के दौरान वक्ताओं ने कही। रासायनिक दवाइयों के उपयोग के नुकसान और जैविक, यौगिक खेती के लाभ के बारे में बताया गया।
इन लोगों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
इस दौरान सशक्तकिसान, देश की शान विषय पर ड्रामा भी दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नारायणसिंह पंवार, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष फुलसिंह कुशवाह, महेश अग्रवाल, कृषिविस्तार अधिकारी आर. डी. सिलावट, डॉ. अशोक अग्रवाल, चंद्रकांत त्रिपाठी, हिमाचल से आए रिटायर्ड नायब तहसीलदार बीके हरनाम, बीके मधु, छत्तीसगढ़ धमतरी से आई बीके अखिलेश, बीके सरस, बीके रेखा ने किया।
जैसा अन्न होगा वैसा ही हमारा मन

अखिलेश ने कहा कि हम सभी सुखी रहना चाहते हैं तो उसके लिए हमें खेतों को शुद्ध बनाना होगा, जिससे शुद्ध अन्न हमें मिल पाए। जैसा अन्न होगा वैसा ही हमारा मन होगा। हिमाचल से आए हरनाम भाई ने सभी को संस्था की गतिविधियों से अवगत करवाया।
किसान जागरूकता रैली निकाली
इस मौके पर ब्यावरा सेंटर संचालिक ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी, बीके नम्रता सहित अन्य मौजूद रहे। बता दें कि अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज द्वारा किसान जागरूकता रैली जिलेभर में निकाली गई, जिसमें किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया गया।
जारी रहेगा जागरूकता कार्यक्रम
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अतिथियों ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेगा। साथ ही उन्होनें नशीले पदार्थों का उपयोग एवं उनके अवैध व्यापार से बचने की जरूरत है। अतिथियों ने कहा कि नशीले पदार्थ का प्रयोग से लोग राह से भटक जाते हैं तथा पारिवारिक स्थिति भी खराब हो जाती है। सभी को पहल करने की जरूरत है। आगे अतिथियों ने कहा इस तरह के अवैध व्यापार एवं नशीले पदार्थों के दुरूपयोग पर सख्त कानून है। कई लोग नशे के आदि हो चुके हैं। ऐसे लोग कई तरह के दवा का उपयोग कर रहे हैं। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी इस महत्व पर प्रकाश डाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो