scriptपांच सौ गुना बढ़ा दिया रिनिवल शुल्क, विरोध में बंद रहेंगी मंडियां | rajgarh today Mandi Board protested against merchant renewal fee | Patrika News

पांच सौ गुना बढ़ा दिया रिनिवल शुल्क, विरोध में बंद रहेंगी मंडियां

locationराजगढ़Published: Dec 20, 2019 08:25:33 am

 
-प्रदेशभर में खरीदी नहीं करेंगे मंडी व्यापारी-ब्यावरा सहित जिलेभर की तमाम मंडियां रहेंगी बंद, व्यापारियों का आरोप जबरन थौंप रही सरकार

पांच सौ गुना बढ़ा दिया रिनिवल शुल्क, विरोध में बंद रहेंगी मंडियां

पांच सौ गुना बढ़ा दिया रिनिवल शुल्क, विरोध में बंद रहेंगी मंडियां

ब्यावरा. मंडी बोर्ड द्वारा प्रदेशभर की मंडियों में व्यापारियों के रिनिवल शुल्क में अचानक की गई पांच सौ गुना बढ़ोतरी का विरोध सामूहिक रूप से सामने आया है। इसे लेकर शुक्रवार को प्रदेश को जिलेभर की मंडिया बंद रहेंगी।
दरअसल, मंडी व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय एक दिनी बंद की घोषणा की गई है। इसके तहत किसी प्रकार की खरीदी नहीं की जाएगी। मंडी प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि शुक्रवार को एक दिन के लिए उपज लेकर पहुंचे।

 

मंडी बोर्ड ने प्रति पांच वर्ष में होने वाले लाइसेंस का रिनिवल शुल्क पांच सौ से बढ़ाकर सीधा पांच सौ गुना २५ हजार कर दिया है। इससे समूचे व्यापारियों में रोष व्याप्त है वे खुद को ढगा महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यह सीधे तौर मनमानी है। पहले भी तमाम तरह की पाबंदियों और सख्ती से व्यापारियों का रूटीन गड़बड़ाया है।

 

सरकार को इस निर्णय वापस लेना होगा अन्यथा व्यापारी आगे भी विरोध जाएंगे। मंडी व्यापारी विष्णु प्रसाद (चेला), संजय गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, राजेश साहू, रमेश जैन, रमेश संत, गिरिश गुप्ता सहित अन्य ने बताया कि इस तरह से जबरन कुछ थौप देने से कैसे काम कर पाएंगे? जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना होगा।

व्यापारियों पर ज्याादती है ये
इस तरह से अचानक शुल्क बढ़ा देने से व्यापारियों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। यह व्यापारियों के साथ सीधे तौर पर ज्यादती है। एक साथ इतना शुल्क बढ़ा देना और अन्य तरह से भी टॉर्चर करने से व्यापारी दहशत में है।
-पवन कुमार अग्रवाल, बाबूलाल-पवन कुमार फर्म, कृषि मंडी, ब्यावरा


एक दिन के लिए बंद रहेगी मंडी
व्यापारी संघ के अह्वान पर एक दिन का बंद रखा गया है। ऐसे में प्रदेश के साथ ही जिलेभर की मंडियां शुक्रवार को बंद रहेंगी। किसान भाई अपनी उपज अब शनिवार को ही लेकर पहुंचे।
-एल. एन. दांगी, सचिव, कृषि उपज मंडी समिति, ब्यावरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो