scriptसड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, खाटू श्याम से लौट रहे थे सभी | road accident in rajasthan tonk, 8 killed rajgarh news | Patrika News

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, खाटू श्याम से लौट रहे थे सभी

locationराजगढ़Published: Jan 27, 2021 12:00:27 pm

Submitted by:

Manish Gite

एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने जताया दुख….।

accident

 

 

राजगढ़। राजस्थान के टोंक जिले में एक ही परिवार के आठलोगों की मौत हो गई, चार जख्मी बताए जा रहे हैं। तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई है। एक ही परिवार के आठ लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। यह सभी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इस हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है।

 

हादसे के बाद बुधवार को को राजगढ़ जिले में मातम पसर गया। हर कोई इस हादसे के बाद से दुखी है। हादसा राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात को हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। चार गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में तीन साल की बच्ची सुरक्षित बची है। गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया गया है। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे हैं। सभी लोग खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1354296960543559680?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/drnarottammisra/status/1354309338861473793?ref_src=twsrc%5Etfw

 

हादसा टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र के पक्का बंधा इलाके में हुआ। इनका वाहन नेशनल हाईवे 52 से गुजर रहा था। तभी सवारी गाड़ी पुलिया की दीवार से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सभी लोग वाहन के भीतर ही दब गए। सूचना मिलते ही देर रात को सदर थाना पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। कुछ के शव क्षतविक्षत हो गए थे। घटना के बाद वहां जाम भी लग गया था।

 

टोंक के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के मुताबिक कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर गांव निवासी थे। पुलिस उपाधीक्षक चंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार सवार एक सोनी परिवार है जो कि खाटू श्याम जी के मंदिर में दर्शन कर मंगलवार मध्य रात वापस मध्यप्रदेश जा रहा था। टोंक में बनास पुलिया के समीप व सदर थाना के पास पीछे से तेज गति से आए टेलर ने उनकी कार के टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार पुरुष 2 महिला एक बच्चा और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। जबकि 3 साल की एक बच्ची के चोट नहीं आई है।

 

इधर हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुखराम खोखर आदि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस घटना के बाद फरार हुए ट्रेलर चालाक की तलाश कर रही है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yrthb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो