scriptमध्यप्रदेश / दो कारों की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार समेत पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल | road accident in rajgarh 5 killed, 4 injured | Patrika News

मध्यप्रदेश / दो कारों की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार समेत पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

locationराजगढ़Published: Jun 22, 2020 01:16:26 pm

Submitted by:

Manish Gite

सोमवार सुबह मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, इंदौर के भागीरथपुरा के रहने वाले थे 4 मृतक…।

rajgarh.jpg


राजगढ़। मुंबई-आगरा हाईवे र सोमवार सुबह भीषण हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के थे। इनके अलावा चार गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा राजगढ़ जिले के गोपालपुरा के पास हुआ है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह 5-6 बजे यह हादसा हुआ है। दो कारों में आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक ही परिवार के पिता, पुत्र, पत्नी और दामाद समेत 4 लोगों की मौत की खबर है। जबकि दूसरी कार में सवार एक महंत की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें शाजापुर रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक कानपुर के पास स्थित लोरी गांव के रहने वाले अमरसिंह यादव के पुत्र शैलेंद्र एवं उनके दामाद सुशील यादव इंदौर के भागीरथपुरा में रहते थे। वह बेटे और दामाद के साथ पत्नि सहित कार एमपी-09, सीए-3247 से इंदौर जा रहे थे। राजगढ़ जिले के गोपालपुरा के समीप इनोवा एमएच-20, बीवाय-2727 से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में इंदौर जा रही कार में सवार अमरसिंह यादव पिता रामस्वरूप उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई। इसके अलावा अमरसिंह की पत्नि सियादुलारी, पुत्र शैलेष पिता अमरसिंह उम्र 35 वर्ष एवं अमरसिंह के दामाद सुशील पिता नंदकिशोर यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी ओर औरंगाबाद के जूना अखाड़ा से गंज लखनऊ कल्याणगिरी आश्रम के लिए जा रहे महंत सौमेश्वर गिरी महाराज उम्र 60 वर्ष जूना अखाड़ा औरंगाबाद की भी मौके पर ही मौत हो गई। इनोवा में सवार महंत अनंत गिरी बडोदनगर ओरंगाबाद 40 वर्ष, शिष्य अभिषेक बड़ोद औरंगाबाद 19 वर्ष व कैलाश ब़डोद औरंगाबाद उम्र 14 वर्ष घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर कर दिया है। 22 वर्षीय ड्रायवर सार्थक को चोटें नहीं आई। इनोवा में सवार सभी लोग लखनऊ गंज के कल्याणगिरी आश्रम जा रहे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो