scriptचौक-चौराहे होने लगे सुनसान | Square-became deserted intersection | Patrika News

चौक-चौराहे होने लगे सुनसान

locationराजगढ़Published: Apr 01, 2016 11:30:00 pm

Submitted by:

Ram kailash napit

40 के पार पहुंचा पारा, चुभने लगी धूप

rajgarh

rajgarh


राजगढ़. हल्के बादलों और सूरज में नरमी के चलते पिछले तीन चार दिन से स्थिर तापमान में शुक्रवार को इस बार के सबसे अधिकस्तर पर जा पहुंचा। बादलों के हटने और तेज धूप के कारण शुक्रवार को दिन का तापमान 40.3 डिग्री पर दर्ज किया गया। तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण श्ुाक्रवार को पूरे दिन लोग तेज गर्मी से परेशान रहे।

गर्मी का प्रकोप सुबह 11.00 बजे से ही बढऩे लगा था। जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई सड़कें सुनी होती गई। दोपहर 3.00 बजे तक तापमान अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच चुका था। तेज गर्मी के कारण अधिकतर लोग अपने घरों और कार्यालयों में ही दुबके रहे। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिन में रात के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतीर हो चुकी है। बुधवार रात शहर का तापमान 20.2 दो था जो शुक्रवार को 23 डिग्री पर जा पहुंचा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो