scriptवीडियोः 1 गेंद 3 छक्के और 20 रन, कमाल की बल्लेबाजी | Patrika News

वीडियोः 1 गेंद 3 छक्के और 20 रन, कमाल की बल्लेबाजी

Published: Dec 01, 2015 02:12:00 pm

Submitted by:

balram singh

क्रिकेट में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। आपने विश्व क्रिकेट में 6 गेंद पर 6 छक्के तो लगते देखे हैं पर क्या कभी 1 ही गेंद पर 3 छक्के लगते देखा है?

क्रिकेट में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। आपने विश्व क्रिकेट में 6 गेंद पर 6 छक्के तो लगते देखे हैं पर क्या कभी 1 ही गेंद पर 3 छक्के लगते देखा है?

हम आपको एक ऐसे ही गजब कारनामें से रुबरु करवाने जा रहे हैं, जिसमें बल्लेबाज ने 1 गेंद पर 20 रन बना कर इतिहास रच दिया।

ऐसा कारनाम बिग बैश लीग टूर्नामेंट में होबार्ट हरिकेंस के बल्लेबाज ट्रेविस बर्ट ने किया था और उनके सामने अॉस्ट्रेलिया की टीम में खेल चुके तेज गेंदबाज क्लिंट मैकॉय थे।
Travis Birt

होबार्ट हरिकेंस की टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने थे। पिच पर ट्रेविस बर्ट बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके सामने अॉस्ट्रेलिया की तरफ से कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके क्लिंट मैकॉय थे। मैकॉय ने बर्ट के पैरों के पास एक लो फुलटॉस गेंद फेंकी और बर्ट ने उस गेंद को स्टेडियम के पार ही पहुंचा दिया।

मैकॉय ने अगली गेंद नो बॉल की और बर्ट ने उसको भी छक्के के लिए स्टेडियम से बाहर भेज दिया। बल्लेबाज की कमर से ऊपर होने के कारण इस गेंद को अंपायर ने नो बॉल दे दी थी।
cricket 

मैकॉय ने अगली गेंद भी नो बॉल डाली और बर्ट ने इस पर भी छक्का मार दिया। जिससे 1 गेंद पर 3 छक्के और बन गए 20 रन।

वीडियो देखें।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो