scriptजिले को फिलहाल नहीं मिलेगी राज्य परिवहन निगम की बसें | State transport corporation | Patrika News

जिले को फिलहाल नहीं मिलेगी राज्य परिवहन निगम की बसें

locationराजगढ़Published: Jun 19, 2018 12:18:08 pm

Submitted by:

Ram kailash napit

23 को पहले इंदौर में उद्घाटन करेंगे पीएम, इसके बाद राजगढ़ के मोहनपुरा डेम का शुभारंभ करने आएंगे

bus

State transport corporation bus

ब्यावरा. लगभग खत्म हो चुकी राज्य परिवहन निगम के शुरू होने के संकेत शासन-प्रशासन से मिले हैं। राज्य निगम की बसों की शुरुआत 23 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर से करेंगे और इसके बाद वे राजगढ़ आएंगे। हालांकि परिवहन निगम की यह सौगात राजगढ़ जिले को नहीं मिल पाई है।

मध्य प्रदेश परिवहन निगम करीब 15 साल से बंद है, जिसके कर्मचारी भी बेरोजगारी के दौर में है। कई कर्मचारी परेशान हैं, कई डिपों में पदस्थ कर्मचारियों का जीविकापार्जन कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों दोबारा इसके शुरू होने की खबर से जिलेभर में एक आस जगी थी,लेकिन हाल ही में स्पष्ट हुआ है कि उन जिलों की सूची में राजगढ़ का नाम नहीं है। यानीं राज्य परिवहन निगम की इस योजना के लिए हमें और इंतजार करना होगा।
इंदौर, उज्जैन, भोपाल जैसी बड़ी जगह से ये शुरुआत होगी, लेकिन राजगढ़ का कहीं कोई जिक्र इसमें नहीं है। बता दें कि करीब 15 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के कार्यकाल में ठेका पद्धिति में परिवहन निगम दिए जाने के बाद से ही यह खतरे में पड़ गई और पूरे प्रदेश में परिहन निगम पूरी तरह डूब गया।
पहले चरण में 16 जिलों में नहीं
इंदौर, भोपाल, गुना, ग्वालियर, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी सहित इनसे लगे अन्य जिलों में बसों की शुरुआत होना है। पूरे प्रदेश के कुल 16 जिलों में बसों की यह सौगात पहले चरण में नहीं मिल पा रही है। जिन जिलों में बसें मिली हैं उसमें नये सिरे से अपेडेटेड बसें चलेंगी। जिसकी नियम और शर्तें मौजूदा परिवहन निगम के हिसाब से होगी। हालांकि परिवहन निगम की इन बसों का पूरा मैनेजमेंट नगरीय प्रशासन विभाग के पास होगा, जिसकी शुरुआती सूची में राजगढ़ का नाम नहीं है।

दूसरे चरण में चल सकती हैं बसें
सूत्रों की मानें तो फिलहाल जिले को कोई बस सुविधा नगरीय प्रशासन की नहीं मिलेगी,लेकिन भविष्य में जल्द ही बसें मिलेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजगढ़ से भोपाल के बीच ये बसें चलेंगी। बता दें कि करीब दर्जनभर से अधिक राजस्थान रोडवेज की बसों का आना-जाना जिले की सीमा से होता है। बताया जाता है कि राजस्थान परिवहन निगम की बसें पूरे देशभर में जाती हैं। मध्य प्रदेश में यह सुविधा बीते कई सालों से डवलप नहीं हो पाई है।
वैसे यह व्यवस्था नगरीय प्रशासन विभाग की होती है उनकी प्रारंभिक सूची में बसें शुरू होने जैसा कुछ उनकी सूची में नहीं है। अभी नये सिरे से परिवहन निगम की बसें चालू होने के कोई निर्देश हमारे पास नहीं है, हो सकता है बाद में मिले।
– एचके सिंह, आरटीओ, राजगढ़
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो