scriptदिग्विजय के गढ़ में भाजपा की बैठक, आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन | Strategy made for upcoming elections in meeting of BJP state bearers | Patrika News

दिग्विजय के गढ़ में भाजपा की बैठक, आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

locationराजगढ़Published: Sep 08, 2021 06:19:18 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

जहां 500 से लेकर 1000 मतों की हार जीत रही उन विधानसभा पर होगा फोकस- वीडी शर्मा

photo_2021-09-08_13-08-01.jpg

,,

राजगढ़. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक राजगढ़ में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में खुद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। जिसमें आगामी 2 माह तक चलने वाले विभिन्न अभियान और उपचुनाव के साथ ही विधानसभा की ऐसी सीटें जिनमें भाजपा की हार या जीत 500 से लेकर 1000 मत हो तक हुई थी उन सीटों पर आगे किस तरह चुनाव लड़ना है। वहां संगठन को कैसे मजबूत करना है, इस पर लंबी चर्चा चली। जबकि आगामी समय में होने वाले उपचुनाव में भी भाजपा की रणनीति घर-घर तक भाजपा के कार्यकर्ता हों इस बात पर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश के कुल 56 आमंत्रित सदस्य मौजूद थे। इनमें भाजपा महिला मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।

 

photo_2021-09-08_13-07-59.jpg

यह आयोजन होंगे मुख्य
आने वाले 25 अगस्त को पंडित दीनदयाल की जयंती आ रही है। कुछ दिन भाजपा सभी जगह रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। इसकी तैयारियां पहले से ही की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सकें। इसके अलावा 7 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। ऐसे में 17 सितंबर से ही इसकी तैयारियां शुरू होंगी और इस जन्म दिवस को बेहतर से बेहतर तरीके से मनाया जाए और जन-जन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाई जाए इसके लिए समर्पण और सेवा के भाव से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा में हर जिले में 71 धार्मिक स्थानों का चयन करना है। जहां पौधरोपण के साथ ही वहां पर विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। राजगढ़ के साथ ही यह आयोजन पूरे प्रदेश के जिलों में किए जाएंगे। धार्मिक स्थान कौन से होंगे यह स्थानीय पदाधिकारी चयन करेंगे। जहां हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही धार्मिक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाए जाए इस पर भी श्रमदान होगा।

ये भी पढ़ें- उपचुनाव में भाजपा को नुकसान, पार्टी विधायकों ने ही बताई सरकार की विफलता

photo_2021-09-08_13-08-02.jpg

बहुत जल्द होंगी निगम में नियुक्ति- वीडी शर्मा
लंबे समय से थमी हुई निगम की नियुक्तियों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार जब से बनी है। तब से कोरोनावायरस पर विशेष फोकस रहा है। लेकिन निगम में नियुक्तियों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। बहुत जल्द इनमें नियुक्तियां की जाएंगी। हर क्षेत्र और वर्ग को उसमें समाहित किया जाएगा। राजगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करने के पीछे प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राजगढ़ जिला संगठन के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे और मजबूत किया जाए और यहां हर घर में भाजपा के कार्यकर्ता हो। इस सूची के साथ यह संगोष्ठी और बैठक राजगढ़ में आयोजित की गई। इस तरह से अन्य जिलों में भी यह बैठकें आगामी समय में होंगी।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x840vwi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो