scriptटूट रहा गर्मी का रेकार्ड, इस साल जून में दो बार तापमान 46 के पार | Temperature in June this year is 46 | Patrika News

टूट रहा गर्मी का रेकार्ड, इस साल जून में दो बार तापमान 46 के पार

locationराजगढ़Published: Jun 10, 2019 03:10:44 pm

Submitted by:

Amit Mishra

दिनभर चली गर्म हवाओंं और तेज धूप से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, छांव तलाशते रहे लोग

news

टूट रहा गर्मी का रेकार्ड, इस साल जून में दो बार तापमान 46 के पार

राजगढ़। इस बार जून माह में पड़ रही गर्मी कई रिकार्ड तोडऩे को आमद है। माह की शुरुआत में 02 जून का इस साल का सर्वाधिक तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया था। जो जून माह में पिछले 15 साल का सर्वाधिक तापमान रहा। इसके बाद दिन का तापमान लगातार 45 पार चला आ रहा था। रविवार का दिन एक और रिकार्ड के नाम रहा जब दिन का पारा फिर 46 पार पहुंच गया। यह तापमान जिला अस्पताल में लगे तापमापी यंत्र में दर्ज किया गया। जबकि शहर सहित जिले के कई स्थानों पर पारा 47 डिग्री तक पहुंचने की सूचना मिली।


गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया
रविवार को सुबह करीब पांच बजे सूरज निकलने के साथ ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। जैसे जैसे धूप बढ़ती गई, वैसे-वैसे गर्मी और तापमान में भी बढ़ोतरी होती रही। सुबह साढ़े नौ बजे 37 डिग्री पर पहुंचा तापमान दोपहर 12 बजे तक 42 डिग्री के पार पहुंच गया था। तापमान में बढ़ोतरी की दर शाम दोपहर साढ़े तीन बजे तक जारी रही। जब पारा अपने अधिकतम स्तर 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


जिले भर में दिनभर चलती रही लू
तापमान में हुई इस बढ़ोतरी के साथ ही जिलेभर में पूरे दिन लू का प्रकोप रहा। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण लोगो को घर से बाहर तक निकलना मुश्किल हुआ।

शहर में जहां पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग घर से निकले वे भी छांव और ठंडे स्थानों का तलाशते नजर आए। जहां छांव मिली वहां लोगो को जमावड़ा देखा गया। इधर मौसम का मिजाज देखते हुए मौसम विशेषज्ञ फिलहाल तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं।

 

गर्मी से बचाव के लिए यह करें उपाय
दोपहर के बाद जहां तो हो सके सीधे धूप में निकलने से बचें।
दिनभर में आठ से दस लीटर पानी सहित अन्य तरल पदार्थ पीते रहेें।
दिन के समय घर से निकलते समय सिर और कान को सूती कपड़े से ढांक कर निकलें।
गरिष्ठ और मसालेदार भोजन के बजाए सादा खाना और तरल भोजन किया जाएंं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो